Karnataka Results: क्या राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार? प्रियंका गांधी बोलीं- जनता तय करेगी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए धुआंधार प्रचार करने वाली प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया और लिखा, कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए कर्नाटक की जनता को तहे दिल से धन्यवाद. ये आपके मुद्दों की जीत है. यह कर्नाटक की प्रगति के विचार को प्राथमिकता देने की जीत है.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी की धमाकेदार जीत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य की जनता का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है.

प्रियंका गांधी बोलीं- जय कर्नाटक, जय कांग्रेस

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए धुआंधार प्रचार करने वाली प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया और लिखा, कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए कर्नाटक की जनता को तहे दिल से धन्यवाद. ये आपके मुद्दों की जीत है. यह कर्नाटक की प्रगति के विचार को प्राथमिकता देने की जीत है. यह देश को जोड़ने वाली राजनीति की जीत है. उन्होंने कहा, कर्नाटक कांग्रेस के तमाम मेहनती कार्यकर्ताओं व नेताओं को मेरी शुभकामनाएं. आप सबकी मेहनत रंग लाई. कांग्रेस पार्टी पूरी लगन के साथ कर्नाटक की जनता को दी गई गारंटी को लागू करने का काम करेगी. जय कर्नाटक, जय कांग्रेस.

राहुल गांधी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनाये जाने के सवाल पर क्या बोलीं प्रियंका

राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की बढ़ती मांग पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, जैसा कि मैंने कहा, यह (कर्नाटक में सत्ता में आना) एक बड़ी जिम्मेदारी है. हम कुछ गारंटियों के साथ लोगों के पास गए और उन्हें पूरा करना चाहिए. हमें लोगों के लिए काम करना है. जनता हमें बताएगी कि आगे क्या होगा.

Also Read: Karnataka Election Result 2023: नफरत का बाजार हुआ बंद… खुली मोहब्बत की दुकान, बड़ी जीत पर बोले राहुल गांधी

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की धमाकेदार जीत

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 136 सीट जीतकर कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती है. जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 65 सीट पर आगे है. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार जेएसडी को केवल 19 और अन्य को 4 सीटें मिली हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >