Karnataka Election 2023: जगदीश शेट्टार ने टिकट नहीं मिलने पर भाजपा से दिया इस्तीफा, साजिश का लगाया आरोप

पार्टी में अपने योगदान और राज्य में प्रमुख पदों पर अपनी जिम्मेदारियों को याद करते हुए शेट्टार ने कहा, जिस तरह से मुझे अपमानित किया गया उससे मैं परेशान हूं. मैंने सोचा कि मुझे उन्हें चुनौती देनी चाहिए. इसलिए मैंने चुनाव लड़ने का फैसला किया है. मैं सिरसी जाऊंगा और विस अध्यक्ष को सौंप दूंगा.

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से टिकट नहीं मिलने पर पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है. शेट्टार (67) ने कहा कि वह पार्टी और विधानसभा से इस्तीफा देंगे.

कर्नाटक चुनाव लड़ने पर अड़े शेट्टार

कांग्रेस के राज्य की सत्ता में रहने के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे शेट्टार ने यह भी कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव निश्चित रूप से लड़ेंगे.

शेट्टार ने पार्टी पर लगाया अपमानित करने का आरोप

पार्टी में अपने योगदान और राज्य में प्रमुख पदों पर अपनी जिम्मेदारियों को याद करते हुए शेट्टार ने कहा, जिस तरह से मुझे अपमानित किया गया उससे मैं परेशान हूं. मैंने सोचा कि मुझे उन्हें चुनौती देनी चाहिए. इसलिए मैंने चुनाव लड़ने का फैसला किया है. मैं सिरसी जाऊंगा और विधानसभा से अपना इस्तीफा (विस अध्यक्ष को) सौंप दूंगा. आखिरकार मैं उस पार्टी से इस्तीफा दे दूंगा जिसे मैंने राज्य में बनाया था.


Also Read: कर्नाटक : बोम्मई सरकार के 5 मंत्रियों और उनकी पत्नियों की संपत्ति में 3-8 गुना तक बढ़ोतरी

शेट्टार ने साजिश रचने का लगाया आरोप

लिंगायत नेता जगदीश शेट्टार ने यह भी आरोप लगाया कि उनके खिलाफ सुनियोजित साजिश रची गई. इससे पहले शनिवार रात को ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्रियों प्रहलाद जोशी तथा धर्मेंद्र प्रधान ने शेट्टार से उनके आवास पर मुलाकात की थी.

बीजेपी आलाकमान ने दिया शेट्टार को ऑफर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मुख्यमंत्री शेट्टार (67) से युवाओं के लिए रास्ता बनाने के वास्ते 10 मई को होने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने को कहा है. बोम्मई, जोशी और प्रधान के साथ बैठक से पहले शेट्टार ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें अपने परिवार के किसी भी सदस्य को चुनाव लड़ाने की पेशकश की गई है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह इसके लिए सहमत नहीं हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >