Karnataka Election 2023: डीके शिवकुमार का दावा, 150 से अधिक सीट जीतेगी कांग्रेस, नामांकन से पहले किया रोड शो

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने शक्ति प्रदर्शन करते हुए रोड़ शो किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी और जेडीएस पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा, मैं बीजेपी और जेडीएस के एजेंडे को नहीं जानता.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए उम्मीदवार लगातार नामांकन दाखिल कर रहे हैं. सोमवार को कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी पर्चा दाखिल करने वाले हैं. नामांकन से पहले उन्होंने शक्ति प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने दावा कर दिया कि आगामी चुनाव में कांग्रेस 150 से अधिक सीट जीतकर राज्य में सरकार बनाने जा रही है.

नामांकन से पहले डीके शिवकुमार ने किया रोड शो

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार सोमवार को अपना नामांकन दाखिल करने वाले हैं. इससे पहले उन्होंने शक्ति प्रदर्शन करते हुए रोड़ शो किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी और जेडीएस पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा, मैं बीजेपी और जेडीएस के एजेंडे को नहीं जानता. मैंने यहां सैकड़ों नेता बनाए हैं. जगदीश शेट्टार, लक्ष्मण सावदी और अन्य हमारी पार्टी में शामिल हुए और कई मंत्री और विधायक आना चाहते थे, लेकिन हमारे पास जगह नहीं थी.

डीके शिवकुमार ने 150 से अधिक सीट जीतने का किया दावा

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष ड���के शिवकुमार ने आगामी विधानसभा चुनाव में 150 से अधिक सीट जीतने का दावा किया है. उन्होंने कहा, हम 150 सीटों को पार करेंगे और मुझे पूरा विश्वास है कि हम राज्य में सरकार बनाएंगे.

Also Read: कर्नाटक में 130 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करना हमारा लक्ष्य, तमिलनाडु BJP के प्रमुख अन्नामलाई ने कहा

शिवकुमार के खिलाफ बीजेपी ने आर अशोक को मैदान पर उतारा

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगांव से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (कांग्रेस) और जद (एस) के एचडी कुमारस्वामी क्रमश: वरुणा और चन्नापटना से चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा ने वरिष्ठ नेताओं और मौजूदा मंत्री वी सोमन्ना और आर अशोक को क्रमश: वरुणा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार के खिलाफ कनकपुरा में मैदान में उतारा है.

कर्नाटक चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है. नामांकन पत्रों की जांच 21 अप्रैल को होगी और नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है. राज्य के कुल 224 निर्वाचन क्षेत्रों में से 36 सीटें अनुसूचित जाति और 15 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई हैं. वोटों की गिनती 13 मई को होगी. राज्य में 5.24 करोड़ मतदाता हैं और वे 58,282 मतदान केंद्रों पर मतदान कर सकेंगे.

कर्नाटक में त्रिकोणीय मुकाबला

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >