Karnataka Election 2023: भाजपा ने 10 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की, शिवमोगा और मानवी सीट होल्ड पर

कर्नाटक चुनाव में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि में महज तीन दिन बचे हैं और पार्टी शिवमोगा तथा मानवी सीटों पर अभी कोई फैसला नहीं कर सकी है. पार्टी ने हुबली-धारवाड़ मध्य विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश भाजपा महासचिव महेश तेंगिंकई को मैदान में उतारा है.

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 10 और निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी.

शिवमोगा और मानवी सीट को बीजेपी ने रखा होल्ड पर

कर्नाटक चुनाव में नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि में महज तीन दिन बचे हैं और पार्टी शिवमोगा तथा मानवी सीटों पर अभी कोई फैसला नहीं कर सकी है. पार्टी ने हुबली-धारवाड़ मध्य विधानसभा क्षेत्र से प्रदेश भाजपा महासचिव महेश तेंगिंकई को मैदान में उतारा है. पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर इसी सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे. शेट्टर सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए. तीन सीटों पर पार्टी नेताओं के परिवार के सदस्यों को टिकट दिया गया है.

अरविंद लिंबावली का टिकट काटकर, पत्नी मंजुला अरविंद को मैदान पर उतारा

पूर्व मंत्री और विधायक अरविंद लिंबावली का टिकट काटकर पार्टी ने उनकी पत्नी मंजुला अरविंद लिंबावली को महादेवपुरा निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिया है. जबकि पार्टी ने हेब्बल से पूर्व मंत्री कट्टा सुब्रमण्य नायडू के बेटे कट्टा जगदीश को मैदान में उतारा है. कोप्पल से लोकसभा सदस्य कराडी संगन्ना की बहू मंजुला अमरेश को कोप्पल विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है. कराडी संगन्ना खुद इस क्षेत्र से टिकट चाहते थे और उन्होंने टिकट की घोषणा में देरी के कारण अपनी संसद सदस्यता के साथ-साथ पार्टी से भी इस्तीफा देने की योजना बनाई थी.

Also Read: Karnataka Elections 2023: नेशनल पार्टी बनने पर उत्साहित AAP का जानिए क्या है कर्नाटक चुनाव में लक्ष्य

बेंगलुरु के गोविंदराज नगर में उमेश शेट्टी को टिकट

बेंगलुरु के गोविंदराज नगर में उमेश शेट्टी को टिकट दिया गया है. वरिष्ठ मंत्री वी सोमन्ना वर्तमान में इस सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने दो विधानसभा क्षेत्रों- चामराजनगर और वरुणा (कांग्रेस नेता सिद्धरमैया के खिलाफ) से मैदान में उतारे जाने के बाद गोविंदराज नगर से अपने बेटे अरुण सोमन्ना को मौका देने का अनुरोध किया था.

कृष्णराजा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने नये चेहरे को दिया टिकट

मैसूरु जिले के कृष्णराजा विधानसभा क्षेत्र में नए चेहरे श्रीवत्स को टिकट दिया गया है और पार्टी ने चार बार के विधायक एस ए रामदास को टिकट नहीं दिया है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, शेट्टर के पार्टी छोड़ने से तीसरी सूची को लेकर निर्णय लेने की प्रक्रिया प्रभावित होती दिखी है क्योंकि पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं या विधायकों के परिवार के सदस्यों को टिकट दिया है और कुछ मौजूदा विधायकों को फिर से मैदान में उतारा है. मौजूदा विधायक राजकुमार पाटिल और कलाकप्पा बांदी को क्रमश: सेदम और रोन सीटों से फिर से उम्मीदवार बनाया गया है.

भाजपा ने जारी की थी 189 उम्मीदवारों की पहली सूची

भाजपा ने इससे पहले 189 और 23 उम्मीदवारों की पहली और दूसरी सूची जारी की थी. कुल 224 सीटों में से अब 10 और सीटों की घोषणा के साथ पार्टी के घोषित उम्मीदवारों का आंकड़ा 222 हो गया है. शेष दो सीटें शिवमोगा और मानवी हैं. पूर्व उप मुख्यमंत्री के एस ईश्वरप्पा ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से कहा है कि वह चुनावी राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं और उन्होंने शिवमोगा से उन्हें विधानसभा चुनाव में उतारने पर विचार नहीं करने का अनुरोध किया है. हालांकि कहा जा रहा है कि वह इस सीट से अपने बेटे केई कांतेश के लिए टिकट की मांग कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >