Karnataka News : प्रज्वल रेवन्ना मामले में बीजेपी नेता देवराजे गौड़ा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Karnataka News : प्रज्वल रेवन्ना स्कैंडल मामले में बीजेपी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बीती रात उनकी गिरफ्तारी हुई. जानें पूरा मामला

Karnataka News : प्रज्वल रेवन्ना स्कैंडल मामले (Prajwal Revanna Case) में पुलिस ने बीजेपी नेता जी देवराजे गौड़ा को भी हिरासत में लिया है. वह बीजेपी के नेता के साथ-साथ पेशे से वकील है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, देवराजे गौड़ा को हासन से जनता दल सेक्युलर के सांसद प्रज्वल रेवन्ना से कथित तौर पर जुड़े एक अश्लील वीडियो के मामले में गिरफ्तार किया गया. पुलिस की ओर से यह कार्रवाई बीती रात की गई है.

मामले को लेकर पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, पेन ड्राइव के जरिए वीडियो लीक करने के आरोप में देवराजे गौड़ा पर कार्रवाई की गई है. उन्हें हिरियुर पुलिस ने चित्रदुर्ग जिले के गुलिहाल टोल नाका से गिरफ्तार किया है. गौड़ा के संबंध में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद उनको गिरफ्तार किया गया.

Read Also : Obscene Videos Case: प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी, कर्नाटक के गृह मंत्री ने दी जानकारी

आरोप को खरिज कर चुके हैं देवराजे गौड़ा

आपको बता दें कि कर्नाटक में 26 अप्रैल को वोटिंग से पहले प्रज्वल रेवन्ना से कथित तौर पर जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आये थे जिसके बाद विपक्षी दल के नेताओं ने एनडीए पर जोरदार हमला किया था. कांग्रेस नेताओं ने मामले को लेकर पीएम मोदी पर कटाक्ष भी किया था. देवराजे गौड़ा पर इन वीडियो को लीक करने का आरोप लगा है, जिसे वह सिरे से खारिज करने का काम कर चुके हैं.

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ जी परमेश्वर ने बताया था कि महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है. हासन लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार को देश वापस लाने के लिए इंटरपोल की मदद ली जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >