कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या, खून से लथपथ हालत में मिली लाश

Karnataka Former DGP Murder: कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP ) ओम प्रकाश की हत्या की खबर सामने आ रही है. रविवार को बेंगलुरु में एचएसआर लेआउट में स्थित अपने आवास में रहस्यमय परिस्थितियों में ओम प्रकाश मृत पाए गए.

Karnataka Former DGP Murder: पुलिस ने बताया कि कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP ) ओम प्रकाश के शव पर चोट के निशान हैं, जिससे संदेह है कि उनकी हत्या की गई होगी. सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस को परिवार के किसी करीबी सदस्य के इसमें शामिल होने का संदेह है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है. बेंगलुरु सिटी पुलिस ने बताया, पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की मौत कैसे हुई, उनकी हत्या की गई है या फिर कुछ और कारण है. घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है.

बिहार के चंपारण के रहने वाले थे पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश

साल 1981 बैच के 68 वर्षीय आईपीएस अधिकारी ओम प्रकाश बिहार के चंपारण के मूल निवासी थे और उन्होंने भूविज्ञान में एमएससी की डिग्री हासिल की थी. उन्हें एक मार्च, 2015 को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था.

धारदार हथियार से पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या की आशंका

बेंगलुरु के एडिशनल सीपी विकास कुमार ने कहा, “आज दोपहर करीब 4-4:30 बजे हमें हमारे पूर्व डीजीपी और आईजीपी ओम प्रकाश की मौत की सूचना मिली. उनके बेटे से संपर्क किया गया है और उसने शिकायत दर्ज कराई है, उसके आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी. मामला दर्ज होने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी. फिलहाल, कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. शुरुआती जांच से पता चलता है कि मामला आंतरिक हो सकता है. ऐसा लगता है कि किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है, जिससे इतना खून बह गया कि मौत हो गई.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >