ओबीसी आरक्षण के बहाने राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- जारी करे जनगणना के आंकड़े

कर्नाटक में राहुल गांधी ने कहा कि आरक्षण पर 50 फीसदी की सीमा हटायी जाए. राहुल ने पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि यह सीमा हटाइए और फिर ओबीसी के बारे में बात कीजिए. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार और पीएम मोदी ओबीसी लोगों का भला नहीं चाहती है इसलिए वो आंकड़े जारी नहीं करेंगे.

Karnataka Elections 2023: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक दौरे पर हैं. अपने दौरे के दूसरे और आखिरी दिन उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है. राहुल ने कहा कि अगर हम देश में ओबीसी को आगे ले जाना चाहते हैं और उन्हें उनका अधिकार देना चाहते हैं, तो पहला कदम प्रधानमंत्री के लिए ओबीसी जनगणना के आंकड़े जारी करना होगा. राहुल ने कहा कि पीएम ऐसा कभी नहीं करेंगे क्योंकि वो ओबीसी का कल्याण नहीं चाहते. राहुल गांधी ने लोगों से कहा कि कांग्रेस को मौका मिलते ही पार्टी ऐसा करेगी.

आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटायी जाये: एक सभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आरक्षण पर 50 फीसदी की सीमा हटायी जाए. राहुल ने पीएम मोदी का नाम लेते हुए कहा कि यह सीमा हटाइए और फिर ओबीसी के बारे में बात कीजिए. राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार और पीएम मोदी ओबीसी लोगों का भला नहीं चाहती है इसलिए वो आंकड़े जारी नहीं करेंगे.

विधायक खरीदने का आरोप: कर्नाटक में चुनावी सभा में बोलते हुए राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं, पार्टी समर्थकों से कहा कि सुनिश्चित करें कि कांग्रेस को कम से कम 150 सीट मिले और बहुमत मिले. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो बीजेपी आपके पैसों का इस्तेमाल कर विधायक खरीदें.

मुझे बोलने से रोका गया: राहुल गांधी ने कर्नाटक से कहा कि मैंने बीजेपी के भ्रष्टाचार पर सवाल उठाया है. मैंने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि अदाणी के साथ उनका क्या संबंध है. राहुल ने कहा कि सवाल पूछने पर संसद में मेरा माइक बंद कर दिया गया, मुझे बोलने नहीं दिया गया. उन्होंने कहा कि लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराया गया. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >