कर्नाटक चुनाव : ‘केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर GST का स्ट्रक्चर बदल देंगे’, बोले राहुल गांधी

karnataka election 2023 : अरबपतियों को बैंक से लोन आसानी से मिल जाता है और अगर कुछ हो जाता है, तो आसानी से माफ भी किया जाता है. बेलगावी में राहुल गांधी ने किया मोदी सरकार पर जोरदार हमला

karnataka election 2023 : कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर रैलियों का दौर जारी है. इस क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बेलगावी के रामदुर्ग में गन्ना किसानों के साथ बातचीत की. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आजकल फोकस सिर्फ 2-3 अरबपतियों पर है, लेकिन बात किसानों, मजदूरों और छोटे वेंडरों की होनी चाहिए. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि अरबपतियों को बैंक से लोन आसानी से मिल जाता है और अगर कुछ हो जाता है, तो आसानी से माफ भी किया जाता है, लेकिन किसानों का कर्ज कभी माफ नहीं किया जाता है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेलगाम में कहा कि GST देश के अमीर लोगों की मदद करने के लिए लगाया गया है. इतनी जटिल कर संरचना है कि आधे लोगों को समझ नहीं आता कि वे कब और कैसे भरें… बड़े उद्योगों पर अकाउंटेंट होतें लेकिन छोटे व्यापारियों के पास नहीं होते जिसकी वजह से वे कर भर नहीं पाते और वे बंद हो जाते हैं..उन्होंने कहा कि अगर हमारी सरकार दिल्ली में आती है तो हम GST बदलेंगे. एक टैक्स होगा और कम-से-कम होगा. GST में जो 5 स्लैब हैं उसको हम बदलेंगे.

कर्नाटक दौरे पर राहुल गांधी

यहां चर्चा कर दें कि राहुल गांधी ने रविवार सुबह कुदाल संगम से कर्नाटक के अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत की, जहां उन्होंने बसवेश्वर की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. बसवान्ना के नाम से भी जाने जाने वाले बसवेश्वर लिंगायत संप्रदाय के संस्थापक थे. वहीं, कुदाल संगम कर्नाटक के प्रभावशाली समुदायों में से एक लिंगायत संप्रदाय का महत्वपूर्ण तीर्थस्थल है. राहुल गांधी के कर्नाटक दौरे को राज्य में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लिंगायत समुदाय के लोगों के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाने की कोशिशों के तौर पर देखा जा रहा है.

Also Read: पटना हाईकोर्ट से राहुल गांधी को मिली बड़ी राहत, निचली अदालत के आदेश पर लगी रोक, 16 मई को होगी अगली सुनवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >