Karnataka Election 2023: पीएम मोदी ने राम भक्तों के सपनों को पूरा किया.. बेलगावी में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

Karnataka Election 2023: बेलगावी में सभा के दौरान अमित शाह ने कहा कि केन्द्र सरकार और पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कर भगवान राम के भक्तों के सपनों को साकार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बजरंग बली का अपमान किया है.

Karnataka Election 2023: कर्नाटक चुनाव को लेकर प्रचार अभियान अंतिम दौर में हैं. सियासी दल ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने बेलगावी  में एक सभा को संबोधित किया. इस दौरान शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने सावरकर का हर समय अपमान किया है, लेकिन बीजेपी ने हमेशा से उनका सम्मान किया है. अमित शाह ने केन्द्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि बीजेपी ने कर्नाटक में किसानों के लिए बहुत काम किया है. उन्हें कई तरह से फायदा पहुंचाया है.

राम भक्तों का पूरा किया सपनाः कर्नाटक चुनाव को लेकर बेलगावी में सभा के दौरान अमित शाह ने कहा कि केन्द्र सरकार और पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण कर भगवान राम के भक्तों के सपनों को साकार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बजरंग बली का अपमान किया है. अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया. लोगों को राशन के साथ-साथ पानी और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मुहैया कराई. अमित शाह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता के हित में काम करती है.  

कांग्रेस ने किया बजरंगबली का अपमानः कांग्रेस की मेनिफेस्टो का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस समेत राहुल गांधी पर भी हमला बोला. अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस बजरंगबली का अपमान किया है. इसके अलावा अमित शाह ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि उनके वादे पर किसी को भी भरोसा नहीं है. शाह ने कहा कि कांग्रेस को  नागालैंड, त्रिपुरा और असम जैसे पूर्वोत्तर के राज्यों में बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा.

योगी आदित्यनाथ भी कांग्रेस पर जमकर बरसे: कर्नाटक चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे यूपी के सीएम और बीजेपी नेता योगी आदित्यनाथ भी कांग्रेस पर जमकर बरसे. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि बजरंग दल पर प्रतिबंध का प्रस्ताव कर पार्टी ने हिंदू आस्था का मजाक उड़ाने का प्रयास किया है. उन्होंने कहा कि  बहुसंख्यक समुदाय इसे बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग एक भारत, श्रेष्ठ भारत को पसंद नहीं करते हैं, वे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) जैसे राष्ट्र-विरोधी संगठनों का समर्थन कर रहे हैं.
भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >