कर्नाटक: कांग्रेस MLA टीबी जयचंद्र की पोती ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, दादा के लिए मांगा मंत्री पद

karnataka cabinet extension सोशल मीडिया में जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसके अनुसार एक छोटी बच्चे ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी है और दादा को मंत्री बनाने की मांग की. दरअसल बच्ची कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधायक टीबी जयचंद्र की पोती है.

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने मंत्रिमंडल का विस्तार कर लिया है. जिसमें एक महिला लक्ष्मी हेब्बलकर और वरिष्ठ विधायक एच के पाटिल सहित 24 मंत्रियों को शामिल किया. इसके साथ ही मंत्रिमंडल के सभी 34 मंत्री पद भर दिए गए. इधर मंत्रिमंडल में अपने दादा को शामिल करने के लिए एक छोटी बच्ची ने राहुल गांधी को पत्र लिखा है. छोटी बच्ची की तस्वीर और उनका खत सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

छोटी बच्ची ने राहुल को पत्र लिखकर दादा को कर्नाटक में मंत्री बनाने की मांग की

सोशल मीडिया में जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उसके अनुसार एक छोटी बच्चे ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी है और दादा को मंत्री बनाने की मांग की. दरअसल बच्ची कर्नाटक कांग्रेस के दिग्गज नेता और विधायक टीबी जयचंद्र की पोती है. पत्र में जयचंद्र की पोती ने लिखा, डियर राहुल गांधी, मैं टीबी जयचंद्र की पोती हूं. मुझे दुख है कि मेरे दादा मंत्री नहीं बने. अरना संदीप ने आगे लिखा, मैं चाहती हूं कि वह मंत्री बने क्योंकि वह दयालु, सक्षम और मेहनती व्यक्ति हैं.

कर्नाटक मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद सड़कों पर दिखा असंतुष्टों का गुस्सा

कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार के बाद जिन कई वरिष्ठ विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली, उनके बीच नाराजगी (राजभवन के) बाहर प्रदर्शन के रूप में नजर आयी. मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलने से इन विधायकों के नाराज समर्थकों ने राज्यपाल के निवास ‘राजभवन’ के बाहर नारेबाजी की. बेंगलुरु के अलावा, तुमाकुरू के सिरा, मैसुरू, हावेरी, कोडागु और कई अन्य स्थानों पर भी प्रदर्शन किया गया। कई नाराज विधायकों एवं उनके समर्थकों ने अपनी नाराजगी प्रकट की.

Also Read: कर्नाटक कैबिनेट विस्तार में कांग्रेस ने साधा जाति समीकरण, आठ लिंगायत और छह वोक्कालिगा नेता बने मंत्री

टीबी जयचंद्र के समर्थकों ने सीएम सिद्धारमैया के आवास के बारह किया प्रदर्शन

टीबी जयचंद्र के समर्थकों ने मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के निवास के बाहर प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि कुंचितिगा समुदाय के साथ ‘भारी नाइंसाफी’ की गयी है क्योंकि उसे कोई प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है. नाराज जयचंद्र ने कहा कि वह पार्टी आलाकमान से मिलेंगे और इंसाफ मांगेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >