Karnataka Election 2023: शिग्गांव से चुनाव लड़ेंगे मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप

बोम्मई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मैं हावेरी में शिग्गांव से चुनाव लड़ूंगा. इस दौरान उन्होंने कहा, सत्तारूढ़ भाजपा चुनाव का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है. हम अपने प्रदर्शन के आधार पर वोट मांग रहे हैं. बोम्मई जुलाई 2021 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है. उन्होंने स्थिति स्पष्ट कर दिया है कि वह किस सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं. सीएम बोम्मई ने बताया कि वह हावेरी जिले के अपने गृह नगर शिग्गांव से चुनाव लड़ेंगे.

चुनाव के लिए बीजेपी पूरी तरह तैयार: बोम्मई

बोम्मई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मैं हावेरी में शिग्गांव से चुनाव लड़ूंगा. इस दौरान उन्होंने कहा, सत्तारूढ़ भाजपा चुनाव का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है. हम अपने प्रदर्शन के आधार पर वोट मांग रहे हैं. बोम्मई जुलाई 2021 से राज्य के मुख्यमंत्री हैं.

बोम्मई ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के सत्ता में आने के बाद देश में कई बदलाव हुए हैं.

Also Read: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले JDS को बड़ा झटका, वरिष्ठ विधायक रामास्वामी ने दिया इस्तीफा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि राज्य में भाजपा के खिलाफ लहर नहीं है बल्कि उसके पक्ष में लहर है. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि जब संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार थी तब देश में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और अनिश्चितता थी जिसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा.

चुनाव से पहले बीजेपी को झटका

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को तगड़ा झटका लगा है. विधायक एन वाई गोपालकृष्ण कांग्रेस में शामिल हो गये. कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा कि 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और जनता दल (एस) के कई विधायक कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि जनता की लहर पार्टी के पक्ष में है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >