Karnataka Election 2023: बल्लारी के मतदान केंद्र पर महिला ने बच्चे को दिया जन्म

Karnataka Election 2023: निर्वाचन आयोग (ईसी) की ओर से उपलब्ध कराए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 69.55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. आयोग ने कहा कि अंतिम आंकड़े बृहस्पतिवार तक पता चल जाएंगे. कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान हुआ.

कर्नाटक के बल्लारी में एक मतदान केंद्र पर 23 वर्षीय महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया. निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महिला विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए बल्लारी के कुर्लागिंडी गांव में मतदान केंद्र पर पहुंची थी. आयोग ने बताया कि प्रसव में महिला अधिकारियों व महिला मतदाताओं ने सहयोग किया.

कर्नाटक में शांतिपूर्ण रहा मतदान

निर्वाचन आयोग ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को हुआ मतदान काफी हद तक शांतिपूर्ण रहा और ऐसा कोई संकेत नहीं है कि किसी भी मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान की आवश्यकता होगी.

कर्नाटक में कुल 69.55 प्रतिशत मतदान

निर्वाचन आयोग (ईसी) की ओर से उपलब्ध कराए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 69.55 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. आयोग ने कहा कि अंतिम आंकड़े बृहस्पतिवार तक पता चल जाएंगे. कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान हुआ, जिसके लिए 58,545 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे. राज्य में 2018 के विधानसभा चुनावों में 72.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.

कर्नाटक में त्रिकोणीय मुकाबला

कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है. बेंगलुरू के कुछ मतदान केंद्रों पर शुरुआती घंटों में तेज मतदान देखा गया जहां बुजुर्ग मतदाता भी बड़ी संख्या में नजर आए.

Also Read: Karnataka Exit Poll: कर्नाटक में बीजेपी को झटका, कांग्रेस की वापसी, एग्जिट पोल में चौंकाने वाले दावे

इन प्रमुख नेताओं ने किया मतदान

मतदान करने वाले प्रमुख लोगों में पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, डी वी सदानंद गौड़ा के साथ ही सिद्धरमैया और जगदीश शेट्टर, आईटी उद्योग के दिग्गज एन आर नारायण मूर्ति एवं उनकी पत्नी सुधा मूर्ति शामिल हैं.

देश के कई राज्यों में हुए उपचुनाव

कर्नाटक के अलावा पंजाब में जालंधर लोकसभा सीट, ओडिशा में झारसुगुड़ा विधानसभा सीट और उत्तर प्रदेश में छानबे विधानसभा सीट के लिए भी बुधवार को मतदान हुआ था, जो मौजूदा जनप्रतिनिधियों की मौत के कारण खाली हुई थी. मौजूदा विधायक की अयोग्यता के कारण उत्तर प्रदेश की स्वार विधानसभा सीट के लिए भी उपचुनाव हुआ. मेघालय के सोहियोंग विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >