कारगिल विजय दिवस : पीएम मोदी ने कहा- सैनिकों का बलिदान कभी नहीं भुलाया जाएगा

कारगिल विजय दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के वीर जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान बेहद कठिन परिस्थितियों में भारतीय सैनिकों ने जिस अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया, वह हमेशा देश के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपना सबकुछ न्योछावर करने वाले वीर जवानों के प्रति पूरा देश हमेशा आभारी रहेगा. उन्होंने कहा कि सैनिकों की बहादुरी, त्याग और समर्पण को देश कभी नहीं भूल सकता.

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘अत्यंत विषम परिस्थितियों में उनके अदम्य साहस का प्रदर्शन सदैव राष्ट्रीय गौरव का स्रोत बना रहेगा. देशभक्ति की उनकी अटूट भावना और कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा.’’

कारगिल विजय दिवस ‘ऑपरेशन विजय’ में देश के लिए लड़ने वाले वीर जवानों के साहस, बलिदान और हिम्मत को याद करने का दिन है. यह दिन 1999 के कारगिल युद्ध में भारत की जीत की याद दिलाता है. इस मौके पर देश उन सैनिकों को नमन करता है, जिन्होंने अपनी जान देकर देश की रक्षा की.

घुसपैठियों की मंशा नहीं बदली: राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मन की जो साजिश थी, उसमें आज भी बदलाव नहीं आया है. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना हर चुनौती का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है. द्रास में सैनिकों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने बताया कि सरकार सेना को और मजबूत बनाने के लिए हथियारों और तकनीक के आधुनिकीकरण पर लगातार काम कर रही है. राजनाथ कारगिल विजय दिवस की वर्षगांठ पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत शनिवार (25 जुलाई) शाम कारगिल समर स्मारक में आयोजित ‘शौर्य संध्या’ में भाग लेने द्रास पहुंचे हैं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान का इंडायरेक्ट जिक्र करते हुए कहा, "हमें यह याद रखना होगा कि आज भी चुनौतियां कम नहीं हुई हैं. घुसपैठियों की मंशा नहीं बदली है और आज भी वे परोक्ष युद्ध या घुसपैठ जैसे हथकंडों का सहारा लेते हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी सेना ऐसी किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है."


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >