Southwest Monsoon: 2 से 3 दिन में झारखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार पहुंचेगा दक्षिण-पश्चिमी मानसून, होगी जोरदार बारिश

Southwest Monsoon: केरल, राजस्थान, कर्नाटक सहित देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. वहीं झारखंड में अब भी बारिश का इंतजार किया जा रहा है. इस बीच दक्षिण-पश्चिमी मानूसन को लेकर आईएमडी ने बड़ा अपडेट दिया है.

Southwest Monsoon: IMD ने दक्षिण-पश्चिमी मानसून की प्रगति के बारे में बताया, दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून आज उत्तरी अरब सागर, गुजरात के शेष भागों, राजस्थान के कुछ और भागों, मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ और भागों, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों, उत्तराखंड के अधिकांश भागों, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब के कुछ भागों में आगे बढ़ चुका है.

2 से 3 दिन में झारखंड, बिहार सहित इन राज्यों में पहुंचेगा दक्षिण-पश्चिमी मानसून

आईएमडी ने बताया, अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिमी मानसून के राजस्थान के कुछ और भागों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ और भागों, चंडीगढ़ और हरियाणा, दिल्ली के कुछ भागों, पंजाब के कुछ और भागों, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू के शेष भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. मौसम विभाग के 28 जून से 1 जुलाई तक झारखंड के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है.

दिल्ली में 29, 30 जून को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी में इस सप्ताह भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली. आईएमडी ने अपने मौसम बुलेटिन में बताया कि 28 जून को दिल्ली और अन्य राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे और आंधी व 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. बुलेटिन के मुताबिक, 29 और 30 जून को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान में कई इलाकों में मूसलाधार बारिश

राजस्थान के कई इलाकों में बीते चौबीस घंटे में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पिछले 24 घंटे में भरतपुर, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तथा उदयपुर, जयपुर संभाग के अनेक भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां आगामी दिनों में जारी रहेंगी. 29 जून से उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है. 29 जून से दो जुलाई के दौरान जयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है.

Also Read: Kal Ka Mausam: झारखंड से क्यों रूठा है मानसून? कहां हुई बारिश, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >