Kal ka mausam : रक्षा बंधन के दिन झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में अगले चार दिन होगी वर्षा

Kal ka mausam : दिल्ली में अगले चार दिन तक बारिश की संभावना है. जानें बिहार-झारखंड के मौसम का हाल

Kal ka mausam : दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. सोमवार को राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है. आकाश में बादल छाए रहेंगे. अधिकतम और न्यनतम तापमान क्रमश: 35 और 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. हल्की बारिश का सिलसिला 24 अगस्त तक जारी रह सकता है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल

राजस्थान में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान में अगले 4 दिनों तक हल्की एवं मध्यम स्तर की बारिश की संभावना नजर आ रही है. 22 अगस्त के बाद से पूर्वी राजस्थान के कोटा संभाग तथा दक्षिण में उदयपुर संभाग में फिर से भारी बारिश का दौर जारी हो सकता है. अगस्त के अंतिम सप्ताह में भारी बारिश का एक और दौर पूरे प्रदेश में देखने को मिल सकता है.

बिहार का मौसम

बिहार की राजधानी पटना और आसपास के क्षेत्रों में दिन का अधिकतम तापमान बढ़ने से लोग उमस भरी गर्मी महसूस कर रहे हैं. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को मौसम से कोई विशेष राहत नहीं मिलेगी, लेकिन सोमवार से एक बार फिर मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है. सोमवार से अगले तीन-चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश प्रदेश में कहीं-कहीं देखने को मिल सकती है.

झारखंड में बारिश के आसार

19 अगस्त को झारखंड के हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, रांची, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. 20 अगस्त को रांची, गुमला, खूंटी, प. सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां में कई स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं.

Read Also : Rajasthan Rain Alert : राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

यूपी का मौसम

यूपी में सोमवार से बारिश होनी है. बंगाल की खाड़ी में उठे निम्न दबाव की वजह से प्रदेश में बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >