Kal Ka Mausam : फिर लौटेगी ठंड, गिरेगा तापमान, जानें मौसम का हाल

Kal Ka Mausam : बिहार-झारखंड में मौसम फिर करवट लेगा. यहां ठंड एक बार फिर बढ़ सकती है. जानें मौसम का हाल.

Kal Ka Mausam : दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह इस मौसम में औसत तापमान से 1.2 डिग्री कम है. आईएमडी के अनुसार, दिनभर हवाएं तेज चल सकती है. अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं. सुबह में कोहरा नजर आ सकता है.

राजस्थान में शीत लहर जारी

राजस्थान के कई भागों में सर्दी का दौर जारी है. बीते चौबीस घंटे में जयपुर व कोटा संभाग में कई जगह शीतलहर दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान निम्नतम न्यूनतम तापमान सीकर जिले के फतेहपुर में 02.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कई जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. शुक्रवार को भी इसी तरह का मौसम रह सकता है.

बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज

बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है. ठंड में वृद्धि के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से प्रदेश में तेज सर्द उत्तर पश्चिमी हवा चल सकती है. इससे न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की जा सकती है. इस वजह से सुबह और शाम को ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है.

झारखंड में तापमान गिरा

झारखंड में हवा चलने से तापमान गिरा है. अगले कुछ दिनों में मौसम में अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं. मौसम विभाग के अनुसार 9, 10 और 11 फरवरी को राज्य के अधिकांश इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. इससे तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकता है.

इन राज्यों में होगी बारिश

स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर में छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री और गिरने के आसार हैं. गुजरात में तापमान अब धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >