Kal ka Mausam : 29 अगस्त को होगी भारी बारिश, अगले 7 दिन इन राज्यों में रहेगा अलर्ट

Kal ka Mausam : जम्मू-कश्मीर में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है. हालांकि, अगले 6-7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार और झारखंड के अलावा कई राज्यों में बारिश हो सकती है. जानें 29 अगस्त 2025 को कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.

Kal ka Mausam : मौसम विभाग के मुताबिक, 29 से 30 अगस्त तक छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई जगहों पर भारी बारिश के आसार हैं. 29 अगस्त तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, केरल, माहे और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है. तटीय कर्नाटक में 29 अगस्त से 2 सितंबर तक कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

बिहार में छाए रहेंगे बादल

मौसम केंद्र पटना के अनुसार, शुक्रवार को बिहार के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहेंगे. कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है. 1 सितंबर तक इसह तरह का मौसम रहने का पूर्वानुमान है. बिहार में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

बिहार का मौसम

झारखंड में भारी बारिश के आसार

झारखंड के गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर बाकी 20 जिलों में गुरुवार को तेज हवाओं और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है. रांची में दिनभर बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 29 अगस्त से फिर भारी बारिश शुरू हो सकती है, जिसके दौरान वज्रपात की भी आशंका है. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

राजस्थान में बारिश के आसार

राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है. मौसम केंद्र के अनुसार ओडिशा तट के निकट बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण गुरुवार को को राज्य के कुछ भागों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. 29-30 अगस्त से दक्षिण पूर्व राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है. केंद्र ने कहा कि इस दौरान कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी, जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी 29 से 31 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान है.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के अलावा यहां होगी भारी बारिश

अगले 7 दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर और पंजाब में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश में 1 से 2 सितंबर के बीच भारी बारिश की संभावना है. उत्तराखंड में 29 अगस्त के साथ-साथ 1 और 2 सितंबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain : जम्मू-कश्मीर से लेकर कर्नाटक तक बारिश का तांडव, कुछ राज्यों में स्कूल बंद

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश के आसार

29 से 30 अगस्त तक अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 7 दिनों तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >