नये साल का प्लान बनाने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

Kal Ka Mausam : उत्तर-पश्चिम मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ सकती है. इसका पर्वानुमान स्काइमेट वेदर की ओर से व्यक्त किया गया है.

Kal Ka Mausam : दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा है. 1 जनवरी तक यहां सुबह और शाम धुंध छाया रह सकता है. साल के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर को राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 15 और 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं 1 जनवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है.

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. पूर्वी हिस्सों और पश्चिमी हिस्सों के कुछ स्थानों पर कोल्ड डे से सीवीयर कोल्ड डे से लोग परेशान हैं. जयपुर मौसम केन्द्र ने कई स्थानों पर कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है.

झारखंड में छाएगा कोहरा

झारखंड में कोहरा और धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर को सुबह और शाम कई इलाकों में कोहरा और धुंध छाया नजर आ सकता है. दिन में आसमान साफ रहेगा. ऐसा ही मौसम अगले तीन से चार दिन तक रह सकता है.

बिहार में बढ़ेगी ठंड

पछुआ हवाएं बिहार की राजधानी पटना समेत पूरे प्रदेश के मौसम को बदलने वाली है. हालांकि, यह बदलाव दो-तीन दिन ही नजर आएगा. मौसम विभाग के अनुसार पटना जिले का तापमान दो दिनों में चार डिग्री तक नीचे रिकॉर्ड किया जा सकता है. दक्षिण पश्चिमी भागों में पछुआ के प्रभाव में ठंड में तेजी से बढ़ सकती है.

अब गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड

स्काइमेट वेदर के अनुसार, मंगलवार को तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अगले 24 घंटों के बाद पश्चिमी हिमालय में छिटपुट हल्की बारिश के आसार हैं. 1 जनवरी से गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. उत्तर-पश्चिम मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >