Kal Ka Mausam: 27, 28, 29,30 जुलाई को राजस्थान में भारी से अति भारी बारिश, गरज के साथ पड़ेंगे छींटे

Kal Ka Mausam: राजस्थान में भारी बारिश का दौर फिर शुरू होने वाला है. मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक चार दिन बाद यानी 27 जुलाई से एक बार फिर मानसून एक्टिव हो सकता है. आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बना हुआ है, जिसके कारण 30 जुलाई तक मौसम के तेवर तल्ख रहेंगे.

Kal Ka Mausam: राजस्थान में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है. बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम के तेवर फिर तल्ख हो सकते हैं.

Rajasthan weather, symbolic image

आईएमडी का अनुमान है कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर से 24 जुलाई तक एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. इसके कारण कई इलाकों में 27 से 30 जुलाई तक बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है.

Rajasthan weather, symbolic image

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि 23 जुलाई को प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

Rajasthan weather, symbolic image

आईएमडी के मुताबिक आज यानी बुधवार (23 जुलाई) बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर समेत कई और जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में तेज बारिश की भी संभावना है.

Rajasthan weather, symbolic image

आईएमडी के मुताबिक 27 जुलाई से मौसम में बड़ा बदलाव दिख सकता है. इस दौरान कोटा समेत कई और इलाकों भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Rajasthan weather, symbolic image

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान राजस्थान के कुछ इलाकों में सामान्य बारिश दर्ज की गई है. मंगलवार को भरतपुर, अलवर, सवाई माधोपुर, करौली सहित कई इलाकों में हल्की बारिश हुई थी.

Rajasthan weather, symbolic image

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >