Kal Ka Mausam: 27 अगस्त को इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, IMD अलर्ट जारी

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने निम्न दबाव के कारण देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार 28 अगस्त तक ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Kal Ka Mausam: जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात सहित देश के कई राज्यों में बारिश से भारी तबाही मची है. बारिश का दौर अब भी जारी है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिन तक उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में 29 से 1 सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

28 अगस्त से 1 सितंबर तक इन राज्यों में होगी बहुत भारी बारिश

आईएमडी के अनुसार 29 अगस्त से 1 सितंबर के बीच पूर्वी राजस्थान और 28-29 अगस्त को उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

आईएमडी की ओर से जारी विज्ञप्ति

27 से 30 अगस्त के बीच बंगाल और ओडिशा में बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़, ओडिशा और विदर्भ में, 27 से 30 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 30 अगस्त से 1 सितंबर तक बिहार में, 28 अगस्त से 1 सितंबर तक मध्य प्रदेश में, 29 और 30 अगस्त को झारखंड में, 27 और 28 अगस्त को छत्तीसगढ़ में, 27 अगस्त को ओडिशा में, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश में 29 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

6 से 7 दिनों के दौरान गोवा, महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 6 से 7 दिनों के दौरान गुजरात, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में, 28 अगस्त को मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 27 और 28 अगस्त को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

29 अगस्त तक इन राज्यों में बहुत भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 27 और 28 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना में, 27 से 29 अगस्त तक केरल और माहे, 27 से 30 अगस्त तक तटीय कर्नाटक, 27 और 28 अगस्त को आंतरिक कर्नाटक, 27 से 29 अगस्त तक तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >