KCR की बेटी के कविता ने BRS से दिया इस्तीफा, हरीश राव-संतोष राव पर पार्टी और परिवार को तोड़ने का लगाया आरोप

K Kavitha Resigns: केसीआर की बेटी के कविता ने भारत राष्ट्र समिति पार्टी (BRS) से निलंबित के एक दिन बाद बुधवार को पार्टी और एमएलसी (MLC) पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने हरीश राव और संतोष राव पर गंभीर आरोप लगाया है.

K Kavitha Resigns: भारत राष्ट्र समिति पार्टी से इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बात करते हुए के कविता ने कहा, “मैंने कभी भी तेलंगाना के लोगों के हितों के खिलाफ काम नहीं किया, लेकिन बीआरएस के कुछ नेता जिनके निहित स्वार्थ हैं और जो केवल अपने लाभ के बारे में सोचते हैं, उन्होंने बीआरएस में अग्रणी भूमिका निभाई है और मेरे पिता पर मुझे पार्टी से निष्कासित करने का दबाव बनाया है.”

के कविता ने हरीश राव और संतोष राव पर लगाया पार्टी और परिवार को तोड़ने का आरोप

केसीआर की बेटी कविता, बीआरएस से इस्तीफा देने के बाद कहा- “हरीश राव, संतोष राव हमारे परिवार और पार्टी को बर्बाद करने की योजना बना रहे हैं.” उन्होंने अपने पिता केसीआर को भी ऐसे लोगों से बचकर रहने के लिए आगाह किया है. उन्होंने कहा- “मैं अपने पिता के चंद्रशेखर राव से अनुरोध करती हूं कि वे आपके आस-पास के नेताओं के असली इरादों पर गौर करें. उन्होंने बीआरएस परिवार को तोड़ दिया है और उन्होंने यह अपने स्वार्थ के लिए किया है. जिस तरह से तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने बीआरएस परिवार को तोड़ने के लिए पार्टी के गद्दारों के साथ मिलीभगत की, तेलंगाना के लोग आपको माफ नहीं करेंगे.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >