Money Laundering Case: कोर्ट में पेशी से पहले के कविता का हुआ मेडिकल चेकअप, जानें क्या है मामला

Money Laundering Case: भारत राष्ट्र समिति (BRS) की एमएससी और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. कोर्ट में पेशी से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कविता का मेडिकल चेकअप कराया. मालूम हो की दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में ईडी ने उन्हें हैदराबाद से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद के कविता को दिल्ली लाया गया है.

Money Laundering Case: के कविता की गिरफ्तारी पर भड़के संजय राउत, बीजेपी पर बोला हमला

बीआरएस एमएससी के कविता की गिरफ्तारी पर शिवसेना (यूबीटी) के नेता और लोकसभा सांसद संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, यह लोकसभा चुनाव का एक दबाव तंत्र है, जो लोग बीजेपी के लिए लड़ना चाहते हैं. उनके लिए यह एक संदेश दिया है कि अगर हमारे (भाजपा) खिलाफ लड़ेंगे तो के कविता की तरह ही आपकी भी गिरफ्तारी होगी.

हैदराबाद में छापेमारी के बाद ईडी ने के कविता को किया था गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में शुक्रवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के कविता को हैदराबाद में उनके परिसरों पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया था.

गिरफ्तारी से पहले ईडी कर चुकी है के कविता से तीन दौर की पूछताछ

ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में पिछले साल कविता से तीन बार पूछताछ की थी और इस साल उन्हें फिर से तलब किया था, लेकिन वह हाई कोर्ट के एक निर्देश का हवाला देते हुए पेश नहीं हुईं, क्योंकि अदालत ने उन्हें किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से संरक्षण प्रदान किया था.

के कविता पर क्या है आरोप

ईडी ने दावा किया था कि कविता शराब कारोबारियों की लॉबी ‘साउथ ग्रुप’ से जुड़ी हुई थीं, जो 2021-22 के लिए दिल्ली आबकारी नीति में एक बड़ी भूमिका निभाने की कोशिश कर रही थी. यह नीति अब रद्द की जा चुकी है. ईडी ने आरोप लगाया है कि मामले के एक आरोपी विजय नायर को शरत रेड्डी, कविता और एम. श्रीनिवासुलु रेड्डी द्वारा नियंत्रित ‘साउथ ग्रुप’ से कम से कम 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मिली और ये राशि आप नेताओं को देने के लिए नायर को दी गई.

Also Read: बिहार के बालू कारोबारी पुंज सिंह के ठिकानों पर धनबाद में ईडी के छापे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >