Joshimath: Water oozes out after cracks appeared in the houses due to landslides at Vishnupuram Marwari Colony, in the Joshimath of Uttarakhand, Friday, Jan. 6, 2023. (PTI Photo) (PTI01_06_2023_000279B)
Copied link
Joshimath crisis today : उत्तराखंड के जोशीमठ शहर के दरार और जोखिम भरे घरों में रह रहे करीब 600 परिवारों को शुक्रवार को तत्काल वहां से निकालने का आदेश दिया गया है. यह आदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया है. आपको बता दें कि शहर के कई घरों में दरारें आ गयी हैं और वहां जमीन धंस रही है. इस घटना से पूरे इलाके के लोगों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त है. कई लोगों को इलाके से बाहर भी निकाला जा चुका है. जानें जोशीमठ से जुड़ी हर खबर यहां
4:24 AM. 8 Jan 234:24 AM. 8 Jan
सीएम धामी ने की हाई लेवल मीटिंग, चमोली के लिए 11 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ भूस्खलन मामले को लेकर एक हाई लेवल मीटिंग की. जिसमें उन्होंने आपदा मद में 11 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जिलाधिकारी चमोली को उपलब्ध कराया. मुख्यमंत्री ऑफिस ने बताया, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि जोशीमठ क्षेत्र के सर्वेक्षण अध्ययन के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के स्तर पर विभिन्न संस्थानों के बीच आपसी समन्वय भी सुनिश्चित किया जाए ताकि इस संबंध में तेजी से प्रभावी प्रयास सुनिश्चित किए जा सकें.
4:24 AM. 8 Jan 234:24 AM. 8 Jan
उत्तराखंड भूस्खलन मामले में डीएम ने कहा, जोशीमठ के एक खास क्षेत्र में है समस्या
उत्तराखंड चमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने बताया, भू-धंसाव की समस्या जोशीमठ के एक विशेष क्षेत्र में ही है. पूरे शहर में नहीं. यही कारण है कि हम प्रभावित लोगों को शहर के सुरक्षित क्षेत्रों में होटल, होमस्टे आदि में बसा पा रहे हैं.
4:24 AM. 8 Jan 234:24 AM. 8 Jan
जोशीमठ भू धंसाव मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
उत्तराखंड के मरम्मत कार्य में सहायता के लिए तुरंत हस्तक्षेप करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. याचिका में कहा गया कि अपने जीवन और संपत्ति के लिए खतरे का सामना करने वाले जोशीमठ के लोगों को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए उत्तराखंड के मरम्मत कार्य में सहायता के लिए तुरंत हस्तक्षेप करे.
4:24 AM. 8 Jan 234:24 AM. 8 Jan
उत्तराखंड के सीएम धामी ने जोशीमठ मामले में की उच्च स्तरीय बैठक
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ में भूस्खलन और मकानों में दरार को लेकर आईटीबीपी परिसर में प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. उत्तराखंड सीएमओ ने बताया, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जोशीमठ में भू-स्खलन से विस्थापित परिवारों को 6 माह के लिए 4000 रुपये प्रति माह की दर से आवास किराया हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से राशि स्वीकृत की गई है.
4:24 AM. 8 Jan 234:24 AM. 8 Jan
चमोली के डीएम ने सभी वार्डों के लिए सेक्टर अधिकारियों को तैनात किया
चमोली के डीएम हिमांशु खुराना ने जोशीमठ के सभी वार्डों में सर्वेक्षण कार्य पूरा करने, प्रभावित परिवारों को वैकल्पिक आश्रय भवनों में स्थानांतरित करने और प्रभावित लोगों के लिए अन्य सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी वार्डों के लिए सेक्टर अधिकारियों को तैनात किया है.
7:47 PM. 7 Jan 237:47 PM. 7 Jan
शंकराचार्य ने जोशीमठ के लोगों के लिए राहत पैकेज की मांग की
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जोशीमठ के लोगों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की है. उत्तराखंड के जोशीमठ में बड़े पैमाने पर जारी निर्माण गतिविधियों के कारण जमीन धंसने और इमारतों में दरार पड़ने से स्थानीय लोगों के जीवन पर खतरा मंडराने लगा है.
7:47 PM. 7 Jan 237:47 PM. 7 Jan
पानी के रिसाव से काफी घरों में आई दरारें
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पानी के रिसाव से काफी घरों में दरारें आई हैं, हमारा प्रयास यही है कि सभी को सुरक्षित किया जाए, लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम किया जा रहा है. इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है. जरूरी चीज़े भी की जा रही हैं.
7:47 PM. 7 Jan 237:47 PM. 7 Jan
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावित परिवारों से की मुलाकात
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जोशीमठ में प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की.
7:47 PM. 7 Jan 237:47 PM. 7 Jan
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे जोशीमठ
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंच चुके हैं. यहां वे प्रभावित परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगे.
7:47 PM. 7 Jan 237:47 PM. 7 Jan
आपदा के कगार पर है ‘बद्रीनाथ का द्वार’ जोशीमठ
बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब और अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग स्थल औली जैसे प्रसिद्ध स्थलों का प्रवेश द्वार जोशीमठ आपदा के कगार पर खड़ा है. आदि गुरु शंकराचार्य की तपोभूमि के रूप में जाना जाने वाला जोशीमठ धीरे-धीरे दरक रहा है और इसके घरों, सड़कों तथा खेतों में बड़ी-बड़ी दरारें आ रही हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि कई घर धंस गए हैं.
7:47 PM. 7 Jan 237:47 PM. 7 Jan
मानवजनित और प्राकृतिक दोनों कारण
वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के निदेशक कलाचंद सेन ने कहा है कि मानवजनित और प्राकृतिक दोनों कारणों से जोशीमठ में जमीन धंस रही है. ये कारक हाल में सामने नहीं आये हैं, बल्कि इसमें बहुत लंबा समय लगा है.
7:47 PM. 7 Jan 237:47 PM. 7 Jan
उत्तराखंड के जोशीमठ में मंदिर ध्वस्त, कोई हताहत नहीं
उत्तराखंड के हिमालयी शहर जोशीमठ के सिंगधर वार्ड में शुक्रवार की शाम को एक मंदिर ढह गया, जिसने एक बड़ी आपदा के डर के साए में रह रहे लोगों को और अधिक चिंतित कर दिया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, जब यह घटना हुई, तो उस वक्त मंदिर के भीतर कोई नहीं था, क्योंकि करीब 15 दिन पहले इसमें बड़ी दरार आने की घटना के बाद इसे खाली कर दिया गया था.
7:47 PM. 7 Jan 237:47 PM. 7 Jan
केंद्र सरकार ने जोशीमठ में जमीन धंसने के अध्ययन के लिए समिति गठित की
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंसने की घटना और इसके प्रभाव के ‘‘तेजी से अध्ययन’’ के लिए शुक्रवार को एक समिति गठित की. जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जारी एक कार्यालय ज्ञापन में कहा गया कि समिति में पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, केंद्रीय जल आयोग, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और स्वच्छ गंगा मिशन के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे.
7:47 PM. 7 Jan 237:47 PM. 7 Jan
जोशीमठ शहर में कई मकानों में दरारें
उत्तराखंड के जोशीमठ शहर में कई मकानों में दरारें आने के बाद कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. राज्य के चमोली जिले में, बदरीनाथ तथा हेमकुंड साहिब के रास्ते में आने वाला जोशीमठ समुद्र तल से 6,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है और भूकंप के अत्यधिक जोखिम वाले ‘जोन-पांच’ में आता है.
7:47 PM. 7 Jan 237:47 PM. 7 Jan
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया आदेश
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ शहर के दरार और जोखिम भरे घरों में रह रहे करीब 600 परिवारों को शुक्रवार को तत्काल वहां से निकालने का आदेश दिया. धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अधिकारियों के साथ जोशीमठ की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों की जान बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है. अधिकारियों को जोशीमठ के जोखिम वाले घरों में रहने वाले लगभग 600 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के लिए कहा गया है.
1:56 PM. 7 Jan 231:56 PM. 7 Jan
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज खुद पहुंचेंगे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम जोशीमठ की स्थिति से निपटने के लिए छोटी और लंबी अवधि की योजनाओं पर भी काम कर रहे हैं. मुख्यमंत्री शनिवार को जोशीमठ जाएंगे, जहां वह प्रभावित लोगों से मिलेंगे और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. धामी ने कहा कि गढ़वाल के आयुक्त सुशील कुमार और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव रंजीत कुमार सिन्हा विशेषज्ञों की एक टीम के साथ स्थिति पर लगातार नजर रखने के लिए वहां मौजूद हैं.
मुख्य बातें
Joshimath crisis today : उत्तराखंड के जोशीमठ शहर के दरार और जोखिम भरे घरों में रह रहे करीब 600 परिवारों को शुक्रवार को तत्काल वहां से निकालने का आदेश दिया गया है. यह आदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया है. आपको बता दें कि शहर के कई घरों में दरारें आ गयी हैं और वहां जमीन धंस रही है. इस घटना से पूरे इलाके के लोगों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त है. कई लोगों को इलाके से बाहर भी निकाला जा चुका है. जानें जोशीमठ से जुड़ी हर खबर यहां
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in