Weather Forecast LIVE Updates Today : दिल्ली-NCR में लौटी गर्मी, तप रहा उत्तर भारत, जितिया पर झारखंड के जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, जानें बिहार, यूपी समेत अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Updates Today : झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बंगाल (Weather Forecast Bengal) समेत अन्य हिस्सों में 10 सितंबर यानि आज भी अच्छी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने बताया है कि दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab), राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) समेत अन्य उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी बढ़ेगी. यहां बारिश की संभावना नहीं दिख रही है. ऐसे में आइये जानते हैं बिहार (Weather Forecast Bihar), यूपी (Weather Forecast UP), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh), ओडिशा (Weather Forecast Odisha) समेत देश के अन्य हिस्सों में जीतिया पर कैसा होगा मौसम...

Live Updates
1:59 PM. 10 Sept 20 1:59 PM. 10 Sept

दिल्ली में तापमान

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन के समय तेज हवाएं चल सकती है. न्‍यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

1:59 PM. 10 Sept 20 1:59 PM. 10 Sept

झारखंड के इन जिलों में थोड़ी देर में होगी वर्षा, वज्रपात की भी संभावना

गुमला, लातेहार तथा लोहरदगा जिले के कुछ भागों में मौसम विभाग ने अगले दो घंटों में अच्छी बारिश होने की संभावना जतायी है. विभाग ने कहा है कि इन क्षेत्रों में हल्के दर्जे के मेघ गर्जन के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है.

1:59 PM. 10 Sept 20 1:59 PM. 10 Sept

केरल में पिछले 24 घंटों में हुई भारी बारिश

केरल सहित दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बुधवार को भारी बारिश दर्ज की गयी. इस दौरान तीन मछुआरों के डूबने की सूचना है. खबरों की मानें तो उनकी नौका तिरुवनंतपुरम में अशांत समुद्र में पलट गई. मौसम विभाग की मानें तो इस दौरान 10 सेंटीमीटर की बारिश हुई है. जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया है. आनन-फानन में पांच परिवारों को राहत शिविर में स्थानांतरित किया गया. अधिकारियों के अनुसार मछुआरों को समुद्र में उतरने के खिलाफ चेतावनी पहले ही दी जा चुकी थी. विभाग ने बुधवार से केरल तट के पास 45-55 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की आशंका जतायी थी.

1:59 PM. 10 Sept 20 1:59 PM. 10 Sept

मुम्‍बई में आज का तापमान

मुम्‍बई में आमतौर पर बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश हो सकती है. न्‍यूनतम तापमान 25 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा.

1:59 PM. 10 Sept 20 1:59 PM. 10 Sept

चेन्‍नई में आज का तापमान

चेन्‍नई में भी सामान्‍य तौर पर बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. तापमान 25 और 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं.

1:59 PM. 10 Sept 20 1:59 PM. 10 Sept

गुवाहाटी में आज का मौसम

गुवाहाटी में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और एक या दो स्‍थानों पर बारिश हो सकती है. शहर में न्‍यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बने रहने के आसार हैं.

1:59 PM. 10 Sept 20 1:59 PM. 10 Sept

उत्तर भारत में आज का तापमान

उत्‍तर भारत में आज का न्‍यूनतम तापमान 24 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 35-39 डिग्री सेल्सियस के तक हो सकता है. मौसम विभाग ने राजस्थान के कुछ इलाके और हरियाणा में भी 39 डिग्री तक तापमान जाने की बात कही है. हालांकि, इस दौरान शाम का मौसम सुहावना भी हो सकता है. कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे तो कुछ स्थानों पर अचानक थोड़ी वर्षा भी संभव है.

1:59 PM. 10 Sept 20 1:59 PM. 10 Sept

झारखंड में आज का तापमान

झारखंड में धूप खिली हुई है. लेकिन, आसमान में बादल भी नजर आ रहे हैं. मौस्म विभाग ने आज भी यहां कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान लगाया है. विभाग की मानें तो राज्य में 12 सितंबर तक वर्षा और वज्रपात होने के आसार है.

1:59 PM. 10 Sept 20 1:59 PM. 10 Sept

श्रीनगर में आज का तापमान

श्रीनगर में आज का न्‍यूनतम तापमान 13 जबकि अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. शहर में आसमान साफ रहेगा और बारिश गतिविधियां नहीं होंगी.

1:59 PM. 10 Sept 20 1:59 PM. 10 Sept

लद्दाख में आज का तापमान

उत्तर भारत के लद्दाख में भी आज मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग की मानें तो यहां आज का तापमान 8 और 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

1:59 PM. 10 Sept 20 1:59 PM. 10 Sept

गिलगित में आज का तापमान

गिलगित में आज का तापमान 18 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि यहां आज पूरे दिन आसमान साफ रहने की उम्मीद है. कहीं भी बारिश नहीं होगी.

1:59 PM. 10 Sept 20 1:59 PM. 10 Sept

मुजफ्फराबाद में तापमान

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फराबाद में भी आसमान साफ रहेगा. वहीं, तापमान 20 और 36 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं.

1:59 PM. 10 Sept 20 1:59 PM. 10 Sept

उत्तर प्रदेश में नहीं होगी वर्षा (UP weather Forecast)

पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य हिस्सों में आज बारिश की उम्मीद कम नजर आ रही है. हालांकि, बादल छाये रहेंगे. इस दौरान लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, प्रतापपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, बरेली, जौनपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, भदोही, सोनपुर समेत अन्य हिस्सों में बारिश गतिविधियां न के बराबर है.

1:59 PM. 10 Sept 20 1:59 PM. 10 Sept

बंगाल में आज बारिश के आसार (Bengal weather Today)

मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता समेत बंगाल के अन्य हिस्सों में में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है. यहां का तापमान 27 और 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

1:59 PM. 10 Sept 20 1:59 PM. 10 Sept

पटना में आंधी-पानी के आसार (Patna weather today)

बिहार की राजधानी पटना में कुछ स्थानों पर आज आंधी-पानी के आसार हैं. यहां का न्‍यूनतम तापमान 26 जबकि अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

1:59 PM. 10 Sept 20 1:59 PM. 10 Sept

उत्तर भारत में बढ़ रहा तापमान (heat wave in north india)

उत्तर भारत में बारिश गतिविधियां बिल्कुल नहीं हो रही है. और आने वाले दिनों में बादल के बरसने की संभावना नहीं नजर आ रही है. स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो यहां के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. मानों गर्मी का मौसम आ गया हो. राजस्थान पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली एनसीआर व जम्मू-कश्मीर समेत अन्य हिस्सों में आज मौसम साफ व शुष्क रहेगा.

विभाग की मानें तो बारिश के आसार बिल्कुल नहीं नजर आ रहे हैं. स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो मैदानी इलाकों में 35-38 डिग्री तक तापमान जा सकता है. कुछ स्थानों पर तो तापमान में इससे भी ज्यादा वृद्धि देखने को मिल सकती है. इस दौरान राज्स्थान और हरियाणा के कुछ इलाके ज्यादा तपेंगे. इन क्षेत्रों में 39 डिग्री से भी ज्यादा तापमान दर्ज किया जा सकता है.

हालांकि, न्यूनतम तापमान में 24 डिग्री से ज्यादा नहीं जायेगा. इसलिए रात का मौसम सुहावना हो सकता है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि राजस्थान के पूर्वी भागों में और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अचानक मौसम बदलने की भी संभावना है, जिससे यहां बौछारें कुछ देर तक देखने को मिल सकती हैं.

1:59 PM. 10 Sept 20 1:59 PM. 10 Sept

बंगाल की खाड़ी में तैयार हो रहा नया मानसूनी सिस्टम

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट की मानें तो जल्द बंगाल की खाड़ी में एक नया मानसूनी सिस्टम विकसित होने वाला है. जिसका प्रभाव देश के ज्यादातर हिस्सों में देखने को मिलेगा. रिपोर्ट की मानें तो मानसून देश से लौटन से पहले एक बार फिर जोरदार प्रभाव छोड़ने वाला है. जिसका स्पेल भी लंबे समय तक देखने को मिलेगा.

1:59 PM. 10 Sept 20 1:59 PM. 10 Sept

देशभर में आज का मौसम (Weather in India today)

आज जीतिया के अवसर पर भी देश के विभिन्न हिस्सों में अच्छी बारिश होगी. मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों और राजस्थान समेत देश के उत्तर-पश्चिमी भागों में मौसम शुष्क और साफ रहने की बात कही है. विभाग की मानें तो इन क्षेत्रों में गर्मी का एहसास हो सकता है. जबकि, देश के मध्य हिस्से जैसे- मध्य प्रदेश के दक्षिण भाग से लेकर दक्षिण भारत तक आज बारिश की संभावना जतायी है. विभाग ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों के अलावा पूर्वोत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों जैसे झारखंड, बंगाल समेत अन्य स्थानों पर भी अच्छी वर्षा होने की संभावना जतायी है. वहीं, स्काईमेट वेदर के रिपोर्ट की मानें तो देश के ज्यादातर हिस्सों में बहुत जल्द लंबे समय के लिए वर्षा शुरू होने वाली है.

Posted By : Sumit Kumar Verma

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates Today : झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बंगाल (Weather Forecast Bengal) समेत अन्य हिस्सों में 10 सितंबर यानि आज भी अच्छी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग (The Meteorological Department) ने बताया है कि दिल्ली (Weather Forecast Delhi), पंजाब (Weather Forecast Punjab), राजस्थान (Weather Forecast Rajasthan) समेत अन्य उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी बढ़ेगी. यहां बारिश की संभावना नहीं दिख रही है. ऐसे में आइये जानते हैं बिहार (Weather Forecast Bihar), यूपी (Weather Forecast UP), छत्तीसगढ़ (Weather Forecast Chattisgarh), ओडिशा (Weather Forecast Odisha) समेत देश के अन्य हिस्सों में जीतिया पर कैसा होगा मौसम…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >