दिल्ली पुलिस का खुलासा, छात्र प्रदर्शन के दौरान मौजूद थे 2873 संगीन अपराधी; जांच तेज

छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर और नई दिल्ली के आसपास हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस की जांच तेज हो गई है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि 20 से 25 जुलाई के दौरान विरोध प्रदर्शन वाली जगह पर संगीन अपराधों (जैसे हत्या, यौन शोषण और नाबालिगों से जुड़े POCSO मामले) के 2,873 आरोपी और अपराधी मौजूद थे.

दिल्ली पुलिस, तकनीकी साधनों और फेशियल रिकग्निशन सिस्टम के जरिए अपराधियों की पहचान कर रही है. इनमें से कई शातिर अपराधी बार-बार प्रदर्शन स्थल पर आ रहे थे, जिसकी वजह से पुलिस अब हिंसा में उनकी सीधी संलिप्तता की आशंका के तहत जांच कर रही है.


सीजेपी ने फिर दी आंदोलन की चेतावनी, सरकार से मांगा लिखित आश्वासन

जंतर-मंतर पर 36 दिनों से जारी प्रदर्शन के स्थगित होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सरकार के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। सोमवार को CJP ने सरकार पर लिखित समझौते से पीछे हटने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं हुईं तो वे दोबारा सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने राजधानी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जंतर-मंतर पर आंदोलन समाप्त कराने के लिए सरकार के साथ तीन दौर की वार्ता हुई थी. तीसरे दौर की वार्ता में सरकार ने साफ तौर पर आश्वासन दिया था कि आंदोलनकारियों और आयोजकों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे.

सीजेपी को फिर से विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा

रांका ने कहा कि अगर मंगलवार तक लिखित समझौता नहीं मिला तथा आंदोलन के सिलसिले में गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों और आयोजकों को रिहा नहीं किया गया, तो सीजेपी को फिर से विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.


ये भी पढ़ें: CJP ने सरकार को फिर दी चेतावनी: FIR वापस लो, नहीं तो फिर जंतर-मंतर पर होगा आंदोलन!


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >