Janmashtami 2026: कश्मीर के लाल चौक से केरल के त्रिशूर तक जन्माष्टमी के अलग-अलग झलक देंखे

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पूरे देश में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम रही. श्रीनगर के लाल चौक से लेकर केरल के गुरुवायूर मंदिर तक, श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल में उत्सव मनाया.

जन्माष्टमी के मौके पर देशभर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम देखने को मिल रही है. श्रीनगर के लाल चौक स्थित घंटाघर पर श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन और धार्मिक जयकारों के साथ जन्माष्टमी मनाई. पारंपरिक अंदाज में भक्तिमय माहौल नजर आया.

वहीं, केरल के त्रिशूर स्थित गुरुवायूर मंदिर को भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के लिए सजाया गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए पहुंचे. इस दौरान मंदिर परिसर में पारंपरिक नृत्य और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए.

ये भी पढ़ें: Video: नेपाल बाढ़ में बहकर आया बड़ा-सा शिवलिंग, सिख श्रद्धालुओं ने धर्म की दीवारें तोड़ बाहुबली अवतार में कंधे पर उठाया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >