Jammu Kashmir News: किश्तवाड़ में एनकाउंटर, सेना का एक जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है. रिपोर्ट के मुताबिक दो आतंकी को भी जवानों ने मुठभेड़ में मार गिराया है.

Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में गुरुवार देर शाम भी आतंकियों और सेना के जवानों के बीच एनकाउंटर जारी रहा. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षाबलों ने अब तक दो आतंकियों को ढेर कर दिया है. हालांकि मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है. सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ किश्तवाड़ के चटरु स्थित सिंघपोरा इलाके में चल रहा है. गुरुवार की सुबह आतंकवादियों का पता लगने के बाद जवानों ने उन्हें घेर लिया था.

https://twitter.com/ANI/status/1925548157754118235

मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर एक जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई. इसमें एक जवान शहीद हो गया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दो आतंकी भी ढेर हो गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि छतरू के शिंगपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद तलाशी अभियान प्रारंभ किया गया और उस दौरान सुरक्षा बलों एवं आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई.

व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा “आज सुबह किश्तवाड़ के छतरू में पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान आतंकवादियों से मुठभेड़ हुई.” उसने बताया कि अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है और आतंकवादियों की तलाश में अभियान जारी है. व्हाइट नाइट कोर ने कहा ‘अभियान के दौरान भीषण गोलीबारी जारी है. गोलीबारी में हमारा एक बहादुर जवान गंभीर रूप से घायल हो गया और सर्वोत्तम चिकित्सा उपचारों के बावजूद उसकी मौत हो गई.’

Also Read: भारत ने तुर्किए को चेताया, कहा- पाकिस्तान को समझाओ… बंद करे आतंकवाद का समर्थन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >