जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़, जैश का आतंकवादी ढेर

विजय कुमार ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मुठभेड़ में मारे गये आतंकवादी की पहचान जैश के कमरान भाई उर्फ हनीस के तौर पर की गयी है, जो कुलगाम और शोपियां इलाके में काफी सक्रिय आतंकी था.

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है. ताजा घटनाक्रम शोपियां जिले से सामने आया है जहां शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया. पुलिस की ओर से जानकारी दी गयी है कि आतंकवादी की पहचान कमरान भाई उर्फ हनीस के तौर पर की गयी है.


शुक्रवार तड़के मुठभेड़

मुठभेड़ को लेकर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां जिले के कापरेन इलाके में शुक्रवार तड़के सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकी मारा गया है. कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी दी.

तलाशी अभियान जारी

विजय कुमार ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मुठभेड़ में मारे गये आतंकवादी की पहचान जैश के कमरान भाई उर्फ हनीस के तौर पर की गयी है, जो कुलगाम और शोपियां इलाके में काफी सक्रिय आतंकी था. इलाके में तलाशी अभियान अभी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >