Video: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ का कहर, सामने आया तबाही का खौफनाक वीडियो

Jammu Kashmir Flood Video: जम्मू कश्मीर के रामबन में रविवार को भारी बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. अबतक तीन लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि कई मकान मलबे में दब गए हैं. भूस्खलन की वजह से जम्मू-कश्मीर राजमार्ग बंद हो गया है. सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिसे देखकर तबाही का अंदाजा लगाया जा सकता है. स्थानीय लोगों ने बारिश और बाढ़ का खौफनाक दृश्य के बारे में अपने अनुभव साझा कर रहे हैं. भूस्खलन की वजह से कई गाड़ियां मलबे में दब गई हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है.

Jammu Kashmir Flood Video: जम्मू-कश्मीर के रामबन में बादल फटने के बाद भारी तबाही मची है. हर तरफ बाढ़ और भूस्खलन का नजारा दिख रहा है. मकान की जगह पर मलबे ही मलबे दिख रहे हैं, तो कई जगह सड़कें गायब हो गई हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई गाड़ियां सड़क पर खड़ी दिख रही हैं. गाड़ी जहां पर खड़ी दिख रही हैं, वहां पर लगातार भूस्खलन होता दिख रहा है. एक स्थानीय व्यक्ति ने वीडियो बनाया और जिसमें उसे यह कहते सुना जा सकता है- “मेरे सामने जो गाड़ियां दिख रही हैं, सभी नीचे गिरने वाली हैं. क्योंकि पूरी तरह से रोड खिसक चुकी है. गाड़ियां पूरी तरह से फंस चुकी हैं. कुछ गाड़ियां खाई में गिर चुकी हैं. मुझे लगता है कम से कम 10 दिन रोड नहीं खुलेगा.”

Jammu Kashmir Flood Video: बाढ़ और भूस्खलन की वजह से तीन लोगों की मौत, 100 से अधिक बचाए गए

बाढ़ और भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में मकान क्षतिग्रस्त हो गए. वहीं 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. लगातार बारिश के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाशरी और बनिहाल के बीच करीब एक दर्जन स्थानों पर भूस्खलन और मिट्टी धंसने की घटनाएं हुईं जिसके कारण यातायात रोक दिया गया. सैकड़ों यात्री 250 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर फंस गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि धर्म कुंड गांव में अचानक आई बाढ़ के कारण करीब 40 मकान क्षतिग्रस्त हो गए.

बादल फटने से भारी तबाही

रामबन में भारी बारिश, बादल फटने, तेज हवाओं, भूस्खलन और ओलावृष्टि के कारण भारी नुकसान हुआ है. वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं और बाद में (नुकसान का) आकलन किया जाएगा ताकि प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान की जा सके. इस समय हमारी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >