Jammu Kashmir Floods Video: भारी बारिश से जम्मू-कश्मीर में हाहाकार, 4 वीडियो में देखें तबाही का मंजर

Jammu Kashmir Floods Video: बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ से जम्मू-कश्मीर में भारी तबाही मची है. खास कर जम्मू में बाढ़ का खासा असर दिख रहा है. जम्मू संभाग जलमग्न हो चुका है. अब भी बारिश का दौर जारी है, लेकिन पहले की तुलना में तीव्रता काफी कम है. बारिश को देखते हुए स्कूल-कॉलेज में छुट्टी कर दी गई है. अब तक दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है. सोशल मीडिया में बाढ़ के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो काफी खौफनाक हैं.

Jammu Kashmir Floods Video: जम्मू में पिछले 24 घंटों में 380 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो जम्मू में दर्ज की गई सबसे अधिक वर्षा है. लगातार बारिश से क्षेत्र में भारी तबाही मची, भूस्खलन हुआ, निचले इलाकों में पानी भर गया और कई सड़कें और पुल बह गए. जम्मू क्षेत्र में विभिन्न बाढ़ग्रस्त नदियों के किनारों और जलमग्न निचले इलाकों से 5,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है. राहत और बचाव कार्य जारी है.

भारी बारिश से जम्मू स्टेशन के बाहर बस स्टैंड में भरा पानी

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो जम्मू रेलवे स्टेशन के बाहर का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है, पानी में बसें और छोटी गाड़ियां पूरी तरह से डूबी चुकी हैं.

डोडा में बादल फटने से भारी तबाही

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से भारी तबाही मची है. यहां अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है. सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो डोडा का बताया जा रहा है. वीडियो में देख सकते हैं, बादल फटने की घटना के बाद पहाड़ों से मलबा तेजी से नीचे की ओर बह रहा है. पानी की तेज बहाव ने रास्ते में जो आया उसे बहा ले गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >