Jammu Kashmir: डोडा हमले के आतंकवादियों का स्केच जारी, 20 लाख इनाम की घोषणा, तलाशी अभियान जारी

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर पिछले चार दिनों में चार आतंकवादी हमलों से दहल गया है. आतंकवादियों ने पहले रियासी में तीर्थयात्रियों से भरी बस पर हमला किया, उसके बाद डोडा और कुछ अन्य जगहों पर भी हमला किया.

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में हाल के हमलों में शामिल आतंकवादियों का पता लगाने के लिए विभिन्न जिलों, खासकर डोडा और रियासी में व्यापक तलाशी अभियान गुरुवार को भी जारी है. इधर आतंकवादियों पर इनाम की भी घोषणा की गई है. डोडा हमले के आतंकवादियों पर 5-5 लाख रुपये और रियासी हमले के आतंकवादियों पर 20 लाख रुपये का इनाम रखा गया है.

डोडा हमले के आतंकवादियों के स्केच जारी

पुलिस ने बुधवार को जिले में दो हमलों में शामिल चार आतंकवादियों के स्केच जारी किए थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी. इससे पहले पुलिस ने रविवार को रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर हुए हमले में शामिल एक आतंकवादी पर 20 लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया था और उसका स्केच भी जारी किया था. इस हमले में नौ लोग मारे गए थे और 41 घायल हो गए थे.

चार आतंकवादी हमले में 9 लोगों की मौत, एक जवान शहीद

पिछले चार दिनों में आतंकवादियों ने रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में चार जगहों पर हमले किये, जिनमें नौ तीर्थयात्रियों और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान शहीद हो गए और सात सुरक्षाकर्मी समेत कई अन्य घायल हो गए.

कठुआ मुठभेड़ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी ढेर

कठुआ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी भी मारे गए और उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया. अधिकारियों के अनुसार, सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने सुबह डोडा जिले में गंडोह के कोटा टॉप, चट्टागल्ला और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान फिर से शुरू किया, जहां मंगलवार और बुधवार को आतंकवादियों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों सहित सात सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे.

रियासी और राजौरी में आतंकवादियों की तलाश जारी

अधिकारियों ने बताया कि रियासी और राजौरी जिले में तलाशी अभियान जारी है. उन्होंने बताया कि राजौरी के नौशेरा और पुंछ में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. आतंकी खतरे के बारे में खुफिया जानकारी मिलने के बाद कठुआ, सांबा और जम्मू जिलों में भी सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया है.

Also Read: NEET 2024 : एनटीए ने रद्द किया 1563 बच्चों का स्कोरकार्ड, दोबारा ली जाएगी परीक्षा, लेकिन काउंसलिंग पर रोक नहीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >