कश्मीर : कुलगाम में दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने किया ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

pulwama car,explosives, ied :जम्मू कश्मीर (jammu and kashmir) के कुलगाम (kulgam encounter) जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें दो आतंकी मारे गये.

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई जिसमें दो आतंकी मारे गये. पुलिस ने बताया कि कुलगाम के वानपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच आज हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं. इन आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गये हैं. अभी इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है.

मुठभेड़ के संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के इस जिले के वानपुरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया गया. अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाई जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई.

Also Read: कोविड-19 के डर से बेटों ने बुजुर्ग मां को घर में नहीं दी एंट्री

टीवी रिपार्ट के अनुसार अभी मारे गये आतंकियों की पहचान नहीं हो पायी है. ये आतंकी किस संगठन के थे इसका पता लगाने की कोशिश पुलिस कर रही है.

Posted by : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >