Jammu And Kashmir: सोपोर मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता, एक आतंकवादी को मार गिराया

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुआ. जिसमें जवानों ने एक आतंकवादी को मार गिराया.

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. जिसकी पहचान नहीं हो पाई है.

तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादियों ने शुरू की गोलीबारी

कश्मीर संभाग की पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, बारामूला के रामपोरा सोपोर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी मिलने पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया. तलाशी अभियान के दौरान गोलीबारी हुई. मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी मारा गया. मारे गए आतंकवादी और उसके संगठन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >