Jammu And Kashmir: जम्मू में सैन्य शिविर में गोली लगने से जवान की मौत, सेना ने आतंकी हमले से किया इनकार

Jammu And Kashmir: जम्मू स्थित एक सैन्य शिविर में सोमवार को गोली लगने की सैनिक की मौत हो गई. प्रवक्ता ने घटना में किसी भी आतंकी पहलू से इनकार किया. इससे पहले घटना के बाद अलर्ट जारी किया गया था और इलाके में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था.

Jammu And Kashmir: सेना के अनुसार पंजाब निवासी नायक कुलदीप सिंह जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित सुंजवान सैन्य शिविर में संतरी की ड्यूटी कर रहे थे तभी उनके सिर में गोली लग गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई. एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, भारतीय सेना की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि सुबह जिस घटना में एक सैनिक की जान चली गई, वह आतंकवादी हमला नहीं है. घटना की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच से सैनिक के आत्महत्या की संभावना जताई गई है.

आतंकवादी हमले की आशंका के चलते स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का किया गया गठन

आतंकवादी हमले की आशंका के चलते स्थानीय पुलिस का एक ‘स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप’ अन्य टीम के साथ व्यापक तलाशी अभियान में सेना की मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंचा. हालांकि, तलाशी अभियान के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. तलाशी अभियान कई घंटों तक जारी रहा और आसपास के इलाकों के सभी प्रवेश और निकास मार्गों की नाकेबंदी कर दी गई. क्षेत्र की गहन तलाशी के दौरान ड्रोन और खोजी कुत्तों का भी इस्तेमाल किया गया.

2018 में आतंकवादियों ने सैन्य शिविर पर हमला किया था

फरवरी 2018 में आतंकवादियों ने सुंजवान सैन्य शिविर पर हमला किया था जिसमें छह सैनिक शहीद हो गए थे. इसमें एक नागरिक की भी मौत हो गयी थी और तीन आतंकवादी मारे गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >