Jammu and Kashmir: पुलवामा में मुठभेड़, एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

Jammu and Kashmir: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच पुलवामा में मुठभेड़ हुई जिसमें एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है.

Jammu and Kashmir: कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है, लेकिन उसका शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है. गोलीबारी पुलवामा जिले के फ्रेसीपुरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान हुई. इलाके में आंतकियों के छिपे होने की सूचना के बाद तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया.

लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद से कश्मीर घाटी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. यहां सुरक्षाबल खासे मुस्तैद नजर आ रहे हैं. कहीं से भी कुछ इनपुट आने के बाद वे अलर्ट मोड पर आ जाते हैं और इलाके में तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाते हैं.

Read Also : जम्मू-कश्मीर के उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर

पुलिस की ओर से क्या दी गई जानकारी

मुठभेड़ को लेकर पुलिस की ओर से जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार, आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के राजपुरा इलाके के फ्रेसीपुरा गांव में घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन चलाया. आतंकवादियों द्वारा बलों पर गोलीबारी करने के बाद सर्च ऑपरेशन मुठभेड़ में बदल गया.

घुसपैठ की कोशिश नाकाम

इससे पहले पांच अप्रैल को खबर आई थी कि जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था. इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था. सेना सूत्र के हवाले से मीडिया में खबर चल रही थी कि सबुरा नाला यूआरआई सेक्टर में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घुसपैठ के प्रयास को नाकाम किया है.

Read Also : बहुत चालाक हैं कश्मीर के जंगल में छिपे पाकिस्तानी आतंकी! सुरक्षाबलों को देते हैं ऐसे चकमा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >