Jammu and Kashmir : अगवा किए गए सेना के जवान का शव मिला, शरीर पर चाकू के निशान

Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में अगवा किए गए सेना के जवान का शव मिला है. उसके शरीर पर गोलियों और चाकू के निशान पाए गए हैं.

Jammu and Kashmir: जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने सेना के एक जवान को अगवा कर लिया था जिसका शव मिला है. जानकारी के अनुसार, जवान का शव अनंतनाग के जंगल से मिला है. सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर चल रही है कि जवान के शरीर पर गोलियों और चाकू से काटे जाने के निशान मिले हैं. इससे पहले सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि टेरिटोरियल आर्मी की 161 यूनिट के एक जवान को आतंकियों ने अगवा कर लिया.

बुधवार सुबह सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी एएनआई ने खबर दी कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के जंगल में आतंकवादियों ने सेना के दो जवानों को अगवा कर लिया. हालांकि, इनमें से एक जवान वापस आने में कामयाब रहा. सुरक्षा बलों ने लापता जवान की तलाश के लिए अभियान शुरू किया.

Read Also : UNGA : आतंकवादियों को पालने वाले पाकिस्तान के मुंह से यह बात अच्छी नहीं लगती, भारत ने दिया करारा जवाब

श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि खुफिया जानकारी के आधार पर 8 अक्टूबर को भारतीय सेना ने पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर कोकेरनाग के कजवान जंगल में एक संयुक्त आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया. ‘टेरिटोरियल आर्मी’ के एक जवान के लापता होने की सूचना के बीच रात भर यह अभियान जारी रहा.

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाक का एक घुसपैठिया गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है. सुरक्षा अधिकारियों की ओर से यह जानकारी दी गई. अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के पंजाब में सरगोधा के रहने वाले शाहिद इमरान को मंगलवार शाम सीमा पार से भारत की ओर प्रवेश करने पर मकवाल से हिरासत में लिया गया. वह 31 साल का है. इमरान के कब्जे से दो चाकू, एक ‘स्मार्ट वाच’, एक सिगरेट का पैकेट, एक खाली सिम कार्ड होल्डर और पाकिस्तानी मुद्रा में पांच रुपये का सिक्का बरामद किया गया. पूछताछ के दौरान घुसपैठिये ने बताया कि अनजाने में सीमा पार कर गया था. प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >