Jammu and Kashmir: चिनाब नदी में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौत, तीन लापता

डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल कयूम ने कहा कि मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे दुर्घटना के बाद बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिबनोटे-करारा में अभियान शुरू किया गया था. अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान आदित्य कोटवाल के रूप में हुई है.

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में एक कार अनियंत्रित होकर चिनाब नदी में गिर गयी. हादसे में कार सवार एक की मौत हो गयी, जबकि तीन लापता बताये जा रहे हैं. लापता लोगों की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है डोडा निवासी रोहन मंगोत्रा, आदित्य कोतवाल, सुरजीत सिंह और विशाल चंदेल किश्तवाड़ जा रहे थे जब उनकी कार सड़क से फिसलकर नदी में गिर गयी.

कार में सवार थे चार लोग, तीन की तलाश में जुटे बचावकर्मी

डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अब्दुल कयूम ने कहा कि मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे दुर्घटना के बाद बटोटे-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिबनोटे-करारा में अभियान शुरू किया गया था. अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान आदित्य कोटवाल के रूप में हुई है. उन्होंने कहा, दिन भर की कड़ी खोज के बाद बचावकर्मी आज शाम एक शव को निकालने में सफल रहे जबकि अन्य तीन लोगों की तलाश जारी है. उन्होंने कहा कि रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद इलाके के कई हिस्सों में तलाशी अभियान जोरों से चल रहा है.

Also Read: आतंकी होने के संदेह में जम्मू-कश्मीर में हावड़ा का युवक गिरफ्तार, पिता ने कहा- बेटे को फंसाया गया है

बचाव कार्य में जुटी है एसडीआरएफ और सेना की टीम

लातपा तीन लोगों की खोज में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और सेना की टीम जुटी हुई है. कयूम और डोडा के उपायुक्त विशेष पॉल महाजन, पुलिस, सेना तथा राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे अभियान की निगरानी कर रहे हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोताखोर भी बचाव एवं तलाश अभियान में मदद कर रहे हैं.

Also Read: जम्मू-कश्मीर में सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकवादियों को मार गिराया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >