Jammu And Kashmir: बारामूला मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर, दो जवान भी घायल

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों को बड़ी सफला मिली है. सुरक्ष्राबलों ने जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादियों को मार गिराया है.

Jammu And Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला पुलिस थाना सोपोर के हादीपोरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. जिसमें सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है. हालांकि जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबल के दो जवान घायल भी हुए हैं.

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुबह से ही सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को सुबह बारामूला जिले के वाटरगाम इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद यह तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया.

पिछले सप्ताह चार जम्मू-कश्मीर में हुए चार बड़े आतंकी हमले

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह चार आतंकवादी हमले हुए, जिनमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान और दो आतंकवादियों सहित 10 लोग मारे गए और 50 अन्य घायल हो गए. ये हमले रियासी, कठुआ और डोडा जिलों में हुए.

डोडा में आतंकी हमले के सिलसिले में तीन व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में हाल ही में हुए हमलों में शामिल आतंकवादियों की गतिविधियों के सिलसिले में सुरक्षाबलों ने एक युगल समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है. अधिकारियों का मानना ​​है कि जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में तीन से चार आतंकवादियों का एक समूह मौजूद है. भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर चत्तरगला के ऊपरी इलाकों में एक संयुक्त जांच चौकी पर 11 जून की रात को, आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले में राष्ट्रीय राइफल्स के पांच जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) घायल हो गए थे. बुधवार शाम को जिले के गंडोह इलाके के कोटा टॉप गांव में तलाशी दल पर आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था.

Also Read: Rahul Gandhi: ‘जब मौका मिलेगा सरकार गिरा देंगे’, राहुल गांधी का दावा, मोदी सरकार के कुछ नेता कांग्रेस के संपर्क में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >