Jammu and Kashmir: अखनूर सेक्टर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया, सर्च ऑपरेशन जारी

Jammu and Kashmir: जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सेना के काफिले में आंतकवादियों ने सोमवार को हमला कर दिया. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना के जवानों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया.

Jammu and Kashmir: जम्मू के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप एक गांव से गुजर रहे सेना के काफिले में शामिल एक एम्बुलेंस पर सोमवार को आतंकवादियों के एक समूह ने गोलीबारी की. जिसके बाद सेना के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और एक आतंकवादियों को मार गिराया. दो की तलाश जारी है

सर्च ऑपरेशन जारी

सुबह सुंदरबनी सेक्टर के आसन के पास सेना के काफिले पर आतंकवादियों द्वारा गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया. अभियान जारी है.

बाल-बाल बचे सेना के जवान

अधिकारियों ने बताया कि एम्बुलेंस में मौजूद सेना के जवान बाल-बाल बच गए. हाल में सीमा पार से घुसपैठ कर भारत में घुसे आतंकवादियों ने सैनिकों पर हमला कर नजदीकी जंगल में भाग गए थे. गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त बलों को भेजा गया. एम्बुलेंस पर करीब 12 गोलियां चलायी गयीं. अधिकारियों ने बताया कि खौर के भट्टल इलाके में तलाश अभियान शुरू किया गया. इससे पहले आतंकवादियों ने आज तड़के जोगवान में आसन मंदिर के समीप मुख्य सड़क से गुजर रहे सेना के वाहनों पर गोलियां चलायी थीं.

आतंकवादी गत रात सीमा पार कर जम्मू में घुसे थे

सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, हमारे सैनिकों की त्वरित प्रतिक्रिया से आतंकवादियों का प्रयास नाकाम हो गया और कोई हताहत नहीं हुआ है. इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है और आतंकवादियों के सफाये के लिए एक तलाश अभियान जारी है. अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादी एक मंदिर में घुसे और वे किसी को फोन करने के लिए मोबाइल फोन तलाश रहे थे तभी उन्होंने एम्बुलेंस को गुजरते देखा और गोलियां चलानी शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादी गत रात सीमा पार कर जम्मू में घुसे थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >