जैन मुनि हत्या मामलाः अखिल भारतीय दिगंबर जैन महासभा ने की CBI जांच की मांग, सीएम सिद्धारमैया को लिखा पत्र

जैन मुनि हत्या मामलाः अखिल भारतीय दिगंबर जैन महासभा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखकर दिगंबर जैन आचार्य कामकुमार नंदी की हत्या की उचित सरकारी एजेंसी या सीबीआई से तत्काल जांच कराने की मांग की है.

जैन मुनि हत्या मामलाः कर्नाटक में जैन संत कामकुमार नंदी मुनिराज की हत्या का विरोध पूरे देश में हो रहा है. बीजेपी समेत कई दलों और संगठनों ने हत्या पर विरोध दर्ज कराया है. इसी कड़ी में अखिल भारतीय दिगंबर जैन महासभा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखकर दिगंबर जैन आचार्य कामकुमार नंदी की हत्या की उचित सरकारी एजेंसी या सीबीआई से तत्काल जांच कराने की मांग की है. हत्याकांड को लेकर बीजेपी समेत कई और दल  कर्नाटक सरकार की निंदा कर रहे हैं.

सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल- बीजेपी
बेलगावी में जैन मुनि आचार्य श्री कामकुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या के विरोध में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने विधान सौध में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरना प्रदर्शन किया. कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई के नेतृत्व में विधायकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास बैठकर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति के खिलाफ नारे लगाए. बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजभवन की ओर मार्च भी निकाला और राज्यपाल थावरचंद गहलोत को एक ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल से कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए सरकार को उचित दिशा निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है.

बीजेपी कर रही है सीबीआई जांच की मांग
कर्नाटक में जैन मुनि की हत्या मामले को लेकर बीजेपी लगातार प्रदेश सरकार पर निशाना साध रही है. बीजेपी का दावा है कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सरकार पूरी तरह से विफल है. बीजेपी हत्या की जांच का जिम्मा केन्द्रीय एजेंसी सीबीआई को सौंपने की मांग कर रही है. वहीं, कर्नाटक सरकार ने जैन मुनि की हत्या की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने से इनकार कर दिया है.

 इसी को लेकर बीजेपी ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा है. इधर, हत्या मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और गृहमंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि सरकार सभी मामलों को गंभीरता से ले रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस कुशलता से जांच कर रही है जल्द ही सच सामने आ जाएगा. सरकार ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है.

Also Read: हंगामेदार होगा संसद का मानसून सत्र, 16 जुलाई को कांग्रेस की अहम बैठक, सवालों और मुद्दों पर होगी चर्चा

क्या है पूरा मामला
बता दें, कर्नाटक के बेलगावी में एक जैन मुनि के की टुकड़ों में शव बोरवेल से बरामद किया गया था. पुलिस के मुताबिक चिकोड़ी तालुक के कुएं में जैन मुनि का शव मिला. बताया जा रहा है कि बीते छह जुलाई से ही जैन मुनि आचार्य श्री कामकुमार नंदी महाराज लापता थे. पुलिस में भी उनके गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. हत्या के इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है.

भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >