New Delhi: Illegal structures during a joint anti-encroachment drive by NDMC, PWD, local bodies and the police, in the violence-hit Jahangirpuri area, in New Delhi, Wednesday, April 20, 2022. (PTI Photo/Shahbaz Khan) (PTI04_20_2022_000033B)
Copied link
Jahangirpuri LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने जहांगीरपुरी मामले में कहा है कि अभी यथास्थिति बनी रहेगी. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में अगली सुनवाई दो हफ्ते के बाद होगी. कोर्ट ने ये भी कहा कि, पूरे देश में स्टे आर्डर नहीं दे सकते. अवैध निर्माण बुलडोजर से ही टूटते हैं. ताजा अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ
7:17 PM. 21 Apr 227:17 PM. 21 Apr
गैर कानूनी तरीके से हुई कार्रवाई- अजय माकन
कांग्रेस नेता अजय माकन ने जहांगीरपुरी में नगर निगम की कार्रवाई को लेकर कहा है कि, ऐसा लगता ही नहीं है कि देश में कानून का राज है. कानून ये इजाज़त नहीं देता कि बिना नोटिस दिए किसी के घर को गिराया जाए.
6:01 PM. 21 Apr 226:01 PM. 21 Apr
अभी बनी रहेगी यथास्थिति
सुप्रीम कोर्ट ने जहांगीरपुरी में अतिक्रमण मामले में कहा है कि, अभी यथास्थिति बनी रहेगी. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में दो हफ्ते के बाद अगली सुनवाई होगी. यानी कोर्ट के अभी के फैसले से साफ हो गया कि फिलहाल जहांगीरपुरी में नहीं चलेगा बुलडोजर.
जहांगीरपुरी अतिक्रमण हटाओ अभियान पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद नार्थ एमसीडी के मेयर इकबाल सिंह ने कहा है कि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट के अंतिम आदेश के बाद ही आगे कुछ भी किया जाएगा.
5:53 PM. 21 Apr 225:53 PM. 21 Apr
संविधान से बंधे हैं पुलिस और नागरिक प्राधिकरण
वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने कहा कि, पुलिस और नागरिक प्राधिकरण संविधान से बंधे हैं न कि किसी बीजेपी नेता द्वारा लिखे गए पत्रों से. उन्होंने इसे दुखद स्थिति कहा है.
5:53 PM. 21 Apr 225:53 PM. 21 Apr
अवैध निर्माण बुलडोजर से ही टूटते हैं- SC
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पूरे देश में स्टे आर्डर नहीं दे सकते. कोर्ट ने ये भी कहा कि अवैध निर्माण बुलडोजर से ही टूटते हैं. इससे पहले कपिल सिब्बल ने मांग की थी कि बुलडोजर के इस्तेमाल पर रोक लगनी चाहिए.
5:53 PM. 21 Apr 225:53 PM. 21 Apr
हम चाहते है कार्रवाई रुके- कपिल सिब्बल
कांग्रेस नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा है कि, हम चाहते है कि कार्रवाई रुके. कपिल सिब्बल ने कहा कि बुलडोजर के इस्तेमाल पर रोक लगनी चाहिए.
5:53 PM. 21 Apr 225:53 PM. 21 Apr
बिना नोटिस दिए कार्रवाई कैसे
वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे ने कहा है कि बिना नोटिस दिए नगर निगम ने कार्रवाई की. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि बिना नोटिस के कैसे तोड़फोड़ की जा सकती है. बता दें, जहांगीरपुरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है.
5:53 PM. 21 Apr 225:53 PM. 21 Apr
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू
जहांगीरपुरी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है. वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे न�� कहा है कि एक विशेष समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. इस मामले में याचिकाकर्ता का कहना है कि कार्रवाई से पहले नोटिस देनी चाहिए.
4:13 PM. 21 Apr 224:13 PM. 21 Apr
जहांगीरपुरी का दौरा करेगी कांग्रेस की टीम
आज जहांगीरपुरी का दौरा करेगी कांग्रेस की 15 सदस्यीय टीम. गौरतलब है कि, बुधवार को एमसीडी की कार्रवाई को रोककर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फिलहाल स्थिति को यथावत रखने के आदेश दिए थे. सुप्रीम कोर्ट में थोड़ी देर में मामले पर सुनवाई होगी.
1:58 PM. 21 Apr 221:58 PM. 21 Apr
JNU-जामिया के छात्र का प्रदर्शन
गुरुवार को यानी आज वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) दोपहर 2 बजे जामिया में प्रदर्शन करेगा. वहीं NSUI की जेएनयू यूनिट गंगा ढाबा से साबरमती तक प्रदर्शन करेगी.
1:34 PM. 21 Apr 221:34 PM. 21 Apr
सुरक्षा बल तैनात
जहांगीरपुरी हिंसा के बाद इलाके में सुरक्षा बल की तैनाती जारी है.
1:27 PM. 21 Apr 221:27 PM. 21 Apr
कार्रवाई पर विपक्ष ने लगाया गंभीर आरोप
एनडीएमसी के अभियान पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि ‘नफरत के बुलडोजर’ को रोका जाये. इधर, अदालत का आदेश लेकर जहांगीरपुरी पहुंची माकपा नेता वृंदा करात ने नाराजगी जतायी. वहीं, भाजपा ने कहा कि यह एक कानूनी कवायद है और इसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं है. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि इस मुद्दे पर विपक्षी दलों द्वारा की जा रही राजनीति दुखद है.
1:27 PM. 21 Apr 221:27 PM. 21 Apr
सुप्रीम कोर्ट को अभियान को रुकवाने के लिए दो बार हस्तक्षेप करना पड़ा
उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत जहांगीरपुरी में बुधवार को बुलडोजर के जरिये एक मस्जिद के पास कई ढांचों को तोड़ दिया गया. तोड़फोड़ के खिलाफ जमीयत उलमा-ए-हिंद की याचिका पर संज्ञान लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट को अभियान को रुकवाने के लिए दो बार हस्तक्षेप करना पड़ा. एनडीएमसी ने दो घंटे से भी कम समय में कई दुकानों और अवैध ढांचों को गिरा दिया.
3:15 AM. 21 Apr 223:15 AM. 21 Apr
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी जहांगीरपुरी पहुंचे, पुलिस पर बरसे
AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आज शाम दिल्ली के जहांगीरपुरी पहुंचे, जहां सुबह दिल्ली नगर निगम ने अवैध निर्माण को ढहाया था. ओवैसी ने पुलिस को आड़े हाथ लिया. उन्होंने कहा कि मुस्लिमों को टारगेट किया जा रहा है. ओवैसी ने कहा कि अगर पुलिस ने परमिशन नहीं दी, तो शोभायात्रा निकली कैसे.
3:15 AM. 21 Apr 223:15 AM. 21 Apr
पूर्वी मेदिनीपुर से जुड़े दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा के तार
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के तार पश्चिम बंगाल से जुड़ते नजर आ रहे हैं. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एक टीम हनुमान जयंती के दिन दिल्ली में हुई हिंसा की जांच के लिए पश्चिम बंगाल पहुंची है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की तीन सदस्यीय टीम पूर्वी मेदिनीपुर पहुंची है. क्राइम ब्रांच के एएसआई सुरेश कुमार ने कहा कि हमलोग सहयोग से काम कर रहे हैं. पूरे मामले की तहकीकात की जायेगी. जांचके बाद हमारे वरिष्ठ अधिकारी इस संबंध में पूरी जानकारी देंगे.
3:15 AM. 21 Apr 223:15 AM. 21 Apr
गुल्ली और दिलशाद को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया
दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा मामले के आरोपी गुल्ली और दिलशाद को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. आज पहली बार उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था. जहांगीरपुरी हिंसा मामले के एक आरोपी के वकील राजेश कौशिक ने यह जानकारी दी.
9:05 PM. 20 Apr 229:05 PM. 20 Apr
MCD ने चलाया बुलडोजर
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती शोभायात्रा में मौके पर हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई है. अवैध निर्माण के खिलाफ दिल्ली एमसीडी बुलडोजर चला रही है. इलाके के कुशल चौक पर MCD ने बुलडोजर अभियान शुरू भी कर दिया है.
6:54 PM. 20 Apr 226:54 PM. 20 Apr
जहांगीरपुरी में मस्जिद के आगे से 12 से अधिक अवैध दुकानें तोड़ी गईं
एमसीडी ने जहांगीरपुरी में जामा मस्जिद के सामने से तकरीबन 12 अवैध बनाई गईं दुकानों को तोड़ दिया गया है. दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त ने यह साफ कर दिया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान बंद कर दिया गया है. वहीं, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त ने मीडिया को बताया है कि जहांगीरपुरी के जिस इलाके में आज बुधवार को तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई है, वहां पर पिछले 11 अप्रैल को भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी. उन्होंने कहा कि आज की कार्रवाई उसका एक हिस्सा है और यह रुटिन की कार्रवाई है. यह महज संयोग ही है कि 16 अप्रैल की हिंसा के बाद का समय बीच में आ गया है, लेकिन नगर निगम ने इलाके से अवैध निर्माण हटाने की योजना पहले ही बना ली थी.
6:54 PM. 20 Apr 226:54 PM. 20 Apr
जहांगीरपुरी में तोड़फोड़ पर लगी रोक, माकपा नेता वृंदा करात ने की शांति बनाए रखने की अपील
माकपा नेता वृंदा करात ने मीडिया को बताया कि जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान रोक दिया गया है. मैं जहांगीरपुर के लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने और सुप्रीम कोर्ट के अगले आदेश की प्रतीक्षा करने की अपील करती हूं. उन्होंने कहा कि तोड़फोड़ संविधान के खिलाफ था. उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त ने मुझे आश्वासन दिया है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब कोई तोड़फोड़ नहीं होगा. उधर, दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने कहा कि हमलोगों के पास सुप्रीम कोर्ट का आदेश पहुंच गया है. एमसीडी के अधिकारियों के पास भी आदेश पहुंच गया है. कोर्ट के आदेश के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई रोक दी गई है. अब कोर्ट के अगले आदेश के बाद ही कोई कार्रवाई शुरू की जाएगी.
6:54 PM. 20 Apr 226:54 PM. 20 Apr
सीजेआई ने सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री से एनडीएमसी को स्टेऑर्डर की सूचना देने का दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने अदालत को बताया कि यथास्थिति बनाए रखने के आदेश के बावजूद जहांगीरपुरी में तोड़फोड़ जारी है. सीजेआई ने सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री से उत्तरी दिल्ली के महापौर और दिल्ली पुलिस आयुक्त को यथास्थिति बनाए रखने के आदेश के बारे में सूचित करने का निर्देश दिया है. उधर, एमसीडी के अधिकारियों ने कहा कि अभी तक उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश की कॉपी नहीं मिली है.
6:54 PM. 20 Apr 226:54 PM. 20 Apr
अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम पर कानून-व्यवस्था तोड़ा : वृंदा करात
जहांगीरपुरी पहुंची माकपा की नेता वृंदा करात ने कहा है कि अवैध अतिक्रमण हटाने के नाम पर कानून-व्यवस्था को तोड़ा गया. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सुबह 10.45 बजे ही यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है. मैं यहां सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराने पहुंची हूं.
6:54 PM. 20 Apr 226:54 PM. 20 Apr
जहांगीरपुरी में अवैध अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहीं वृंदा करात
खबर यह भी है कि भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की नेता वृंदा करात जहांगीरपुरी पहुंच गई हैं. वे एमसीडी की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त दीपेंद्र पाठक से बात भी की है.
6:54 PM. 20 Apr 226:54 PM. 20 Apr
एमसीडी ने मंदिर के पास से हटाया अवैध अतिक्रण
एमसीडी ने जामा मस्जिद का गेट तोड़ने के बाद उसके पास ही स्थित मंदिर के नजदीक अवैध निर्माण को भी गिरा दिया गया है. यह मंदिर जामा मस्जिद से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित बताई जा रही है.
6:54 PM. 20 Apr 226:54 PM. 20 Apr
एमसीडी ने तोड़ा जामा मस्जिद का गेट
एमसीडी ने जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अवैध जूस, पान की दुकानों को हटाने के साथ ही जामा मस्जिद के गेट को तोड़ दिया है. ने
4:35 PM. 20 Apr 224:35 PM. 20 Apr
एमसीडी का बुलडोजर अभियान
जहांगीरपुरी के इलाकों पर एमसीडी का बुलडोजर अभियान शुरू हो गया है. भारी पुलिसबल की तैनाती के बीच एमसीजी ने अतिक्रमण और अवैध संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. अवैध निर्माण पर एमसीडी ने चलाया बुलडोजर. वहीं, कई लोगों के कार्रवाई का विरोध किया.
मुख्य बातें
Jahangirpuri LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने जहांगीरपुरी मामले में कहा है कि अभी यथास्थिति बनी रहेगी. कोर्ट ने कहा कि इस मामले में अगली सुनवाई दो हफ्ते के बाद होगी. कोर्ट ने ये भी कहा कि, पूरे देश में स्टे आर्डर नहीं दे सकते. अवैध निर्माण बुलडोजर से ही टूटते हैं. ताजा अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ