Jagannath Yatra Puri: किसी को आई उल्टी-कोई हुआ बेहोश, पुरी रथ यात्रा के दौरान 600 लोगों की बिगड़ी तबीयत

Jagannath Yatra Puri: ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा के दौरान 600 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई. भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की रथ यात्रा के मौके पर भक्तों की भारी भीड़ पहुंची थी. अत्यधिक भीड़, गर्मी और उमस के कारण 625 लोगों की तबीयत बिगड़ गई. कई श्रद्धालुओं को चोट लगने, उल्टी और बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.

Jagannath Yatra Puri: ओडिशा के पुरी में शुक्रवार को आयोजित रथ यात्रा के दौरान भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया. भारी भीड़भाड़ के कारण करीब 625 लोग बीमार पड़ गए. कई लोगों ने यात्रा के दौरान उल्टियां करनी शुरू कर दी, कई लोग तेज गर्मी के कारण बेहोश हो गए. बहुत से लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा.

गर्मी से लोगों की बिगड़ी तबीयत

पुरी में रथ यात्रा के दौरान भीषण गर्मी के कारण कई लोगों की हालत खराब हो गई. पुरी के मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर सतपथी ने बताया कि कई लोगों ने मामूली चोटें, उल्टी और बेहोशी की शिकायत की हैं. चिकित्सकों ने कहा कि तबीयत बिगड़ने का कारण भीड़भाड़ था. उन्होंने कहा कि अधिकांश लोगों को ओपीडी में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. कोई हताहत नहीं हुआ है.

उमस के कारण बेहोश होने लगे लोग

ओडिशा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मुकेश महालिंग ने बताया कि श्रद्धालुओं के बीमार होने का मुख्य कारण अत्यधिक गर्मी और उमस है. उन्होंने यह भी कहा कि वो खुद स्थिति का जायजा ले रहे हैं. इसी दौरान एक अधिकारी ने कहा कि पुरी के जिला मुख्यालय अस्पताल में करीब 70 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से नौ की हालत गंभीर बताई गई है.

कई लोगों के घायल होने की खबर

न्यूज एजेंसी पीटीआई की सूत्रों के हवाले से खबर है कि बालागंडी क्षेत्र के पास कई लोग घायल हो गए. यहां भगवान बलभद्र का रथ, तलध्वज, एक घंटे से अधिक समय तक फंसा रहा. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘लंबे समय तक रथ के रुके रहने के कारण वहां भीड़ जमा हो गई, जिसके परिणामस्वरूप कई लोग फंस गए और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से बाहर निकलने की कोशिश करते समय घायल हो गए. (भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >