Karnataka Election 2023: चुनाव लड़ने पर अड़े जगदीश शेट्टार, बीजेपी आलाकमान के फैसले को दी चुनौती

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने जगदीश शेट्टार को 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने को कहा, जिस पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं को अपनी अप्रसन्नता से अवगत करा दिया है. हुबली-धारवाड़ से मौजूदा विधायक शेट्टार ने बताया कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से कहा कि वह फिर से चुनाव लड़ेंगे.

विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कर्नाटक बीजेपी में घमासान जारी है. पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने पार्टी से बगावत कर दी है. उन्होंने पार्टी आलाकमान के फैसले पर नाराजगी जाहिर की है और आगामी चुनाव हर हाल में लड़ने का निर्णय लिया है.

बीजेपी आलाकमान ने जगदीश शेट्टार से चुनाव नहीं लड़ने के लिए कहा था

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय नेतृत्व ने जगदीश शेट्टार को 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने को कहा, जिस पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं को अपनी अप्रसन्नता से अवगत करा दिया है. हुबली-धारवाड़ से मौजूदा विधायक शेट्टार (67) ने बताया कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व से कहा कि वह फिर से चुनाव लड़ेंगे, और उनसे उन्हें एक और अवसर देने का अनुरोध किया है. शेट्टार ने उनसे कहा कि उनका निर्णय उन्हें स्वीकार्य नहीं है और उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से इस पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है. मुझे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संदेश मिला कि मैं वरिष्ठ हूं और एक पूर्व मुख्यमंत्री हूं. इसलिए, दूसरों को अवसर दीजिए.

पार्टी को मजबूत करने के लिए 30 वर्ष कड़ी मेहनत की : शेट्टार

भाजपा की कनार्टक इकाई के पूर्व अध्यक्ष एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके शेट्टार ने कहा कि उन्होंने उत्तरी कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने के लिए 30 वर्ष कड़ी मेहनत की. उन्होंने कहा, अगर उन्होंने मुझे दो से तीन महीने पहले बताया होता, तो यह मेरे लिए सम्मानजनक होता. लेकिन अब नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने में सिर्फ दो दिन शेष रह गये हैं, इसलिए मैं निश्चित रूप से आहत हुआ हूं. मैंने उनसे कहा है कि मैं चुनाव लडूंगा. आपने जो कुछ भी कहा है वह मेरे लिये स्वीकार्य नहीं है. इसलिये, कृपया अपने निर्णय पर पुनर्विचार करें और मुझे एक बार फिर से चुनाव लड़ने का अवसर दें.

जगदीश शेट्टार ने कहा- मेरी पॉपुलैरिटी अच्छी है

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह छह बार विधानसभा के लिये चुने गये हैं और हर बार उनकी जीत 25,000 या इससे अधिक मतों के अंतर से हुई. उन्होंने कहा, सर्वे में भी मेरी पॉपुलैरिटी अच्छी है. मैं एक भी चुनाव नहीं हारा हूं. मेरे टिकट से इनकार करने का कोई कारण नहीं है, इसलिए मैंने पार्टी आलाकमान से मुझे चुनाव लड़ने का अवसर देने का अनुरोध किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >