जबलपुर क्रूज बोट हादसा: 4 साल के बच्चे का शव बरामद, अपनों ने बयां किया रूह कंपा देने वाला मंजर

Jabalpur Cruise Boat Tragedy: क्रूज बोट हादसे के बाद बचाव टीमों ने तलाशी अभियान के दौरान रविवार को 4 साल के एक बच्चे का शव बरामद कर लिया.

Jabalpur Cruise Boat Tragedy: क्रूज बोट हादसे में 4 साल के विराज सोनी और उनकी 43 वर्षीय मां, नीतू सोनी की जान चली गई. नीतू का शव एक दिन पहले ही मिल गया था, जबकि विराज का शव आज बरामद हुआ.

नीतू सोनी की बहन ने बयां किया हादसे का खौफनाक मंजर

मृतक नीतू की बहन राखी सोनी ने बताया कि वे सभी परिवार के साथ घूमने निकले थे. फोटो लेते समय उन्हें बताया गया कि क्रूज उनका इंतजार कर रहा है. रवाना होने के कुछ ही देर बाद तेज हवाएं चलने लगीं और ऊंची लहरें उठने लगीं. शुरू में यात्री रोमांच की वजह से उत्साहित थे, लेकिन जैसे-जैसे क्रूज अनियंत्रित होकर हिलने लगा, हालात बिगड़ गए. राखी ने आरोप लगाया कि लाइफ जैकेट बहुत देर से बांटे गए, जिससे लोगों को खुद को संभालना मुश्किल हो गया. लहरों के कारण डेक पर पानी भर गया था, जिसके चलते बच्चों और महिलाओं को नीचे जाना पड़ा. उन्होंने बताया, हमने चालक से नाव को फ्लाईओवर के पास रोकने को कहा, लेकिन वह आगे बढ़ाता रहा. फ्लाईओवर के पास मौजूद बचाव दलों ने रस्सियां फेंककर दर्जनों लोगों को बाहर निकाला. इस अफरा-तफरी में परिवार के कुछ सदस्य तो बच गए, लेकिन नीतू और विराज लहरों में खो गए.

भाई ने बताया परिवार का दर्द

नीतू के भाई प्रकाश सोनी ने बताया कि परिवार के सात सदस्य एक साथ घूमने गए थे, जिनमें दो बहनें और बच्चे शामिल थे. इनमें से पांच लोग सुरक्षित बच गए, लेकिन नीतू और उनके बेटे की मौत हो गई. नीतू अपने बच्चे के पालन-पोषण के लिए खुद काम करती थीं और पारिवारिक दिक्कतों के कारण पति से अलग रह रही थीं. मुख्यमंत्री ने भी घटनास्थल का दौरा कर हर संभव मदद और बचाव कार्य जारी रखने का आश्वासन दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >