जम्मू-कश्मीर में ग्रीष्मकालीन छुट्टियों से पहले लापरवाहीः स्कूल में बंद रह गया 7वीं का छात्र, पूरा स्टाफ निलंबित

Jammu & Kashmir News : जम्मू-कश्मीर के एक सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र गर्मी की छुट्टियों से पहले कक्षा में सो गया. स्कूल स्टाफ उसे कक्षा में बंद कर स्कूल पर ताला लगाकर घर चला गया. करीब चार घंटे बाद एक राहगीर ने उसकी आवाज सुनकर उसे बाहर निकाला. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल के सभी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया और मामले की जांच के लिए समिति गठित की गई.

Jammu & Kashmir News : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल क्षेत्र स्थित राजकीय माध्यमिक स्कूल, कड़वाह में प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है.स्कूल में 15 दिन की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों से ठीक पहले क्लास रूम में सातवीं का एक छात्र में सो गया, लेकिन स्कूल स्टाफ ने बिना जांच किए कमरे पर ताला लगा दिया और स्कूल बंद कर घर चला गया. जिसका वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल है.

चार घंटे तक कमरे में बंद रहा छात्र

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छात्र करीब चार घंटे से अधिक समय तक बंद कमरे में फंसा रहा. जब उसने मदद के लिए आवाज लगाई तो वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने उसकी पुकार सुनी. उसने तत्काल ताला खुलवाकर छात्र को बाहर निकाला और पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया. वीडियो वायरल होते ही मामला सुर्खियों में आ गया.

प्रशासन ने दिखाई सख्ती

प्रशासन ने घटना का संज्ञान लेते हुए रामबन के मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) ने स्कूल के सभी नौ कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा से जुड़ी ऐसी लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी.

जांच समिति का गठन

इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है. समिति यह पता लगाएगी कि छात्र को कक्षा में बंद छोड़ने की जिम्मेदारी किसकी थी और सुरक्षा मानकों का पालन क्यों नहीं किया गया. जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी का आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरा, ग्रीन बोले- रक्षा से ग्रीन एनर्जी तक बनेगा नया रोडमैप

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं. कई लोगों ने इसे बच्चों की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ बताते हुए दोषियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद, हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को नोटिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >