IPL टिकट पर कर्नाटक में सियासी जंग, बीजेपी ने बताया- VIP कल्चर

IPL Ticket: कर्नाटक में सभी विधायकों को फ्री आईपीएल टिकट दिए जाने के फैसले पर सियासी जंग शुरू हो गई है. बीजेपी ने राज्य सरकार पर विआईपी कल्चर का लगाया आरोप.

IPL Ticket: बीजेपी के विधायक एस सुरेश कुमार ने सभी विधायक को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के दो टिकट आवंटित करने के फैसले की आलोचना की. बीजेपी विधायक ने इसे वीआईपी संस्कृति करार दिया और कहा कि उन्हें टिकट की जरूरत नहीं है.

विधानसभा में हुई चर्चा के महज 24 घंटे बाद सरकार ने लिया फैसला

बीजेपी विधायक ने कहा- आश्चर्य की बात है कि विधानसभा में हुई चर्चा के महज 24 घंटे बाद सरकार इस तरह की घोषणा करने के लिए इतनी उत्सुक थी.

क्या है मामला?

बेंगलुरु भगदड़ के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को पहली बार आईपीएल मुकाबला खेला जा रहा है. विधायकों के लिए टिकट और बैठने की व्यवस्था के मुद्दे पर विधानसभा में विधायकों ने सवाल उठाया. जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने सदन में चर्चा के दौरान सरकार से यह सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक विधायक को चार वीआईपी टिकट मिलें.

डिप्टी सीएम ने सभी विधायकों को दो-दो आईपीएल टिकट दिए जाने की घोषणा की

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सभी विधायकों को दो-दो टिकट दिए जाने की घोषणा की. इससे पहले उन्होंने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अधिकारियों से मुलाकात की. जिसपर सहमती बनी. आईपीएल 2026 की शुरुआत यहां आरसीबी और एसआरएच के बीच पहले मैच से हो रही है.

बीजेपी विधायक ने कर्नाटक सरकार पर कसा तंज

बीजेपी विधायक ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा, अरे, मैं भूल ही गया! जब आरसीबी ने पिछले साल आईपीएल जीता था, तो हम सभी ने वह दृश्य देखा था जहां यही समाजवादी मुख्यमंत्री अपने पोते को विधान सौध के सामने बने विजय मंच पर ले गए थे. उन्होंने कहा, इस संदर्भ में, मैं विनम्रतापूर्वक उन पास या टिकटों को लेने से इंकार करता हूं, जिनके बारे में मुझे मीडिया के माध्यम से पता चला है कि वे विधायकों को दिए जा रहे हैं. साफ शब्दों में कहूं तो, मुझे वे टिकट नहीं चाहिए.

ये भी पढ़ें: Virat Kohli Viral Look: असली है कोहली का ‘वायरल लुक’, खुद खोली AI वाली तस्वीर की पोल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >