प्रगति मैदान में कल से शुरू होगा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला, बिहार झारखंड के कारीगर दे रहे पंडाल को अंतिम रूप

दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला कल यानी मंगलवार से शुरू हो रहा है. यह मेला चौदह दिन तक चलेगा. इस आयोजन के लिये भागीदार राज्य बिहार और केरल हैं जबकि दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश फोकस राज्य हैं.

दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला कल यानी मंगलवार से शुरू हो रहा है. चौदह दिन चलने वाले मेले में भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ईरान और थाईलैंड जैसे देशों की 3,500 इकाइयां प्रदर्शनी में शामिल होंगी और अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी. वहीं मेले में बिहार और झारखंड की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रहेगी.

भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन ने अपने बयान में कहा कि वसुधैव कुटुंबकम- व्यापार के जरिये एकजुट विषय के साथ भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 2023 के 42 वें संस्करण में सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल होंगे. मेले में झारखंड के पंडला की अलग छवि दिखेगी. पंडाल को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में देश-विदेश की करीब 3,500 इकाइयां अपने सामानों का प्रदर्शित करेंगे. इस आयोजन के लिये भागीदार राज्य बिहार और केरल हैं जबकि दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश  फोकस राज्य हैं. मेले में लगे झारखंड के पंडालों में झारखंड की सांस्कृतिक झलक भी नजर आएगी.

वहीं, आयोजन में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, ओमान, मिस्र, नेपाल, थाईलैंड, तुर्किये, वियतनाम, ट्यूनीशिया, किर्गिस्तान, लेबनान, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात सहित 13 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं.

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिल्ली मंडप को ऐतिहासिक विरासत की थीम पर डिजाइन किया गया है और इसमें राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न प्रतिष्ठित स्मारकों के साथ-साथ कनॉट प्लेस को भी दर्शाया जाएगा. बिहार झारखंड के पंडाल बेहद सुंदर तरीके से डिजाइन किये गये हैं.

बिहार झारखंड के कारीगर पंडाल को अंतिम रूप देने में लगे हैं.

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 14 से 27 नवंबर तक सुबह 9.30 बजे से शाम 7.30 बजे तक यहां प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा.

मंडप में तिहाड़ जेल का एक स्टॉल होगा जो जेल के कैदियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग, बेकरी उत्पादों और जेल द्वारा किए जा रहे सुधारों को प्रदर्शित करेगा और उत्पादों की बिक्री करेगा.

दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित होने वाले भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला से पहले आज यानी सोमवार को यातायात परामर्श भी जारी कर दिया है. साथ ही उन सड़कों को चिह्नित किया है पर भीड़भाड़ हो सकती है.

यातायात परामर्श के मुताबिक 14 से 27 नवंबर तक प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन किया जा रहा है. मेले में रोजाना करीब 40,000 लोगों के आने की संभावना है, और सप्ताहांत और छुट्टियों के दौरान यह संख्या एक लाख तक हो सकती है. (भाषा इनपुट से साभार)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >