कर्नाटक के दावणगेरे में एक घायल तेंदुए को बचाने पहुंची वन विभाग की टीम पर ही हमला कर दिया. ये घटना तब हुई, जब अधिकारी उसे काबू में करने की कोशिश कर रहे थे. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में घायल तेंदुआ अचानक एक वन अधिकारी पर झपटता और उसे जमीन पर गिराता दिखाई दे रहा है.
कार की टक्कर से घायल हुआ था तेंदुआ
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेंदुआ हाईवे पर एक कार की चपेट में आने के बाद घायल हो गया था. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर इलाज के लिए ले जाने की तैयारी शुरू की. बताया गया कि अधिकारियों ने तेंदुए को शांत करने के लिए ट्रैंक्विलाइजर भी दिया था.
ये भी पढ़ें: 11 सितंबर से पहले निपटा लें बैंक का जरूरी काम, 3 दिन तक प्रभावित रहेंगी सेवाएं, जानें वजह
दवा का असर होने से पहले किया हमला
बताया गया कि ट्रैंक्विलाइजर का असर पूरी तरह होने से पहले ही तेंदुआ अचानक उग्र हो गया. वह तेजी से वन अधिकारी की तरफ झपटा और उसे सड़क पर गिरा दिया. अधिकारी के साथी तुरंत मदद के लिए आगे आए और डंडे की मदद से तेंदुए को दूर किया. इसके बाद अधिकारी उठकर पीछे हट गए, जबकि तेंदुआ सड़क किनारे घास की ओर चला गया.
ये भी पढ़ें: Video: रेलवे स्टेशन पर उड़े 500-500 के करारे नोट, बंदर के हाथ लगे 40 हजार रुपए, हवा में उछाले पैसे
बाद में वन विभाग की टीम तेंदुए को काबू करने में सफल रही और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, तेंदुए का इलाज किया जा रहा है.
