घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 2 आतंकी ढेर, लोग बोले–पाकिस्तानी सेना के पोस्ट को टारगेट करें

Infiltration in Jammu and Kashmir : कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई है. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकवादी मारे गए.

Infiltration in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया. श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने बताया कि कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में घुसपैठ के प्रयास की जानकारी एजेंसियों से मिली. इसी खुफिया जानकारी के आधार पर शुक्रवार को सेना ने एक अभियान शुरू किया, जिसमें आतंकवादियों को तात्कालिक कार्रवाई में ढेर कर दिया गया. इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा बढ़ी और आगे की संभावित घुसपैठ रोक दी गई.

सेना ने ‘एक्स’ पर क्या लिखा

सेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर आतंकवादियों को रुकने को कहा. इसके बाद उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी.’’ इसमें कहा गया है, ‘‘सुरक्षा बलों ने जारी अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया है. इलाके में तलाश अभियान जारी है.’’

सोशल मीडिया दे रहे हैं लगातार रिएक्शन

सोशल मीडिया पर सेना के इस पोस्ट पर यूजर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा– जय हिन्द जय भारत वंदेमातरम. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि पाकिस्तानी सेना के पोस्ट को टारगेट करें. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि आतंकी बचने नहीं चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >