IndiGo: रनवे पर IndiGo फ्लाइट के इंजन में अचानक लगी आग, 180 लोगों की बच गयी जान

आग लगने की घटना के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी. विमान के उड़ान भरते ही यात्रियों को इंजन से चिंगारी निकलते दिखायी दी. जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी.

दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार की रात एक बड़ा हादसा टल गया. जब बेंगलुरू के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहे IndiGo के एक विमान के एक इंजन में आग लग गयी.

आग लगने की घटना के बाद दिल्ली में IndiGo की इमरजेंसी लैंडिंग

आग लगने की घटना के बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी. विमान के उड़ान भरते ही यात्रियों को इंजन से चिंगारी निकलते दिखायी दी. जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी.

विमान में थे 180 लोग सवार

बताया जा रहा है IndiGo की जिस फ्लाइट में आग लगने की घटना हुई उसमें 180 यात्री सवार थे. हालांकि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियोंको सुरक्षित उतार लिया गया और बड़े हादसे को टाल दिया गया.

सोशल मीडिया में आग लगने की घटना का वीडियो वायरल

IndiGo की फ्लाइट में आग लगने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है. ट्विटर पर एक वीडियो में हवाई अड्डे पर उड़ान भरने की तैयारी कर रहे विमान के एक इंजन से चिंगारी उड़ती दिखाई दे रही है. उक्त घटना रात करीब 10 बजे की है.

Also Read: IndiGo: गोवा एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, इंडिगो के विमान में आई तकनीकी खराबी, बाल-बाल बचे यात्री

इंडिगो ने घटना के बारे में दी जानकारी

इंडिगो ने एक बयान में कहा कि दिल्ली से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाले विमान 6ई2131 को उड़ान से पूर्व एक इंजन में चिंगारी का अनुभव हुआ. बयान में कहा गया, उड़ान को रोक दिया गया. सभी यात्रियों को एक वैकल्पिक विमान में बिठाया जा रहा है. विमान में 177 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे. उन्होंने बताया कि बाद में यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया.

डीजीसीए ने दिया जांच का आदेश

इंडिगो की फ्लाइट में आग लगने की घटना के बाद डीजीसीए ने जांच का आदेश दे दिया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने डीजीसीए के अधिकारियों को घटना की जांच शुरू करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >